Thursday, September 11, 2025
MGU Meghalaya
Homeधर्मBaisakhi 2023 : 13 या 14 अप्रैल कब हैं बैसाखी? जानिए सही...

Baisakhi 2023 : 13 या 14 अप्रैल कब हैं बैसाखी? जानिए सही तिथि

Baisakhi 2023 : बैसाखी को हरियाणा और पंजाब के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता हैं। हर साल लोग इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाते है। बैसाखी के दिन ही सिख समुदाय के अंतिम गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्‍थापना की थी। इसके अलावा इस दौरान खेत में रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है। इन दोनों कारणों से ही ये पर्व खास बनता है। हालांकि इसे कई नांमों से भी जाना जाता है। असम में इसे ‘बिहू’, केरल में ‘पूरम विशु’ और बंगाल में ‘पोइला बैसाख’ के नाम से जाना जाता हैं।

इस साल बैसाखी (Baisakhi 2023) के पर्व की तिथि को लेकर कंफ्यूजन है। किसी का कहना है कि इस बार बैसाखी 13 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी, तो कई लोग 14 अप्रैल 2023 को ये पर्व मना रहे है। तो आइए जानते हैं बैसाखी की सही तिथि।

यह भी पढ़ें- Vastu Shastra : देवी-देवता को प्रसाद चढ़ाते समय इन नियमों का करें पालन, नहीं तो हो सकता है अनर्थ

कब मनाई जाएगी बैसाखी

Baisakhi 2023 Significance: Baisakhi 2023: Date, significance of Vaisakhi, Sikh New Year, harvest festival - The Economic Times

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, हर वर्ष 13 या 14 अप्रैल को बैसाखी (Baisakhi 2023) का पर्व मनाया जाता हैं। लेकिन हिंदू पंचाग के अनुसार तिथि में थोड़ा सा बदलाव भी आ सकता है। इस साल पंचाग के मुताबिक, बैसाखी का पर्व 14 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। इसके अलावा इस दिन ही ग्रहों के राजा सूर्य, मेष राशि में गोचर करेंगे। जिसे मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता हैं।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips : स्वास्तिक बनाने से पहले जानिए ये नियम, नहीं तो होगा अनर्थ 

- Advertisment -
Most Popular