Maryam Nawaz Sharif : नवाज शरीफ की बेटी मरियम और गामा पहलवान का क्या है रिश्ता? आखिरकार उठ गया इस राज से पर्दा

0
907
Maryam Nawaz Sharif

Maryam Nawaz Sharif: पाकिस्तान में चुनाव अभी हाल ही में समाप्त हुए हैं और काफी विवादों के बावजूद अब यह लगभग तय हो गया है कि नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ पाकिस्तान के पीएम बनेंगे और नवाज की बेटी मरियम पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की चीफ मिनिस्टर। पाकिस्तान के आवाम की मांग भी कुछ ऐसी ही है। इस तरह मरियम पाकिस्तान की पहली महिला सीएम होंगी।

हालांकि इस बीच अब मरियम के साथ गामा पहलवान का नाम इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। तो सभी ये जानने के लिए भी काफी बेताब है कि आखिर मरियम और गामा पहलवान का रिश्ता क्या है? आज हम इस आर्टिकल में इसी बारे में बात करने वाले हैं।

Maryam Nawaz Sharif

Maryam Nawaz Sharif से क्या है गामा पहलवान का रिश्ता?

गौरतलब है कि गामा पहलवान अविभाजित भारत के एक बेहद प्रसिद्ध पहलवान रहे हैं। हालांकि अब आखिरकार मरियम नवाज के साथ उनका नाम क्यों जोड़ा जा रहा है? ऐसा इसलिए है क्योंकि मरियम नवाब की मां कुलसूम नवाज मशहूर गामा पहलवान की नातिन थीं। ऐसे में रिश्ते के अनुसार गामा पहलवान मरियम नवाज के परनाना हुए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसूम नवाज का 2018 में लंदन में इंतकाल हो गया था। उस समय वो 68 वर्ष की थीं। कुलसूम साल 2017 में सांसद चुनी गईं थीं, लेकिन वो शपथ नहीं ले पाईं क्योंकि अपने इलाज के लिए वो विदेश में थीं।

Maryam Nawaz Sharif

गामा पहलवान की नातिन थीं मरियम की मां

आपको बता दें कि मरियम की मां कुलसूम का जन्म साल 1950 में हुआ था। वो पाकिस्तान के एक बड़े व्यापारी और निवेशक मोहम्मद हफीज बट और उनकी पत्नी रजिया बेगम की बेटी थीं। वैसे तो कुलसूम के पिता मूल रूप से कश्मीरी थे, लेकिन विभाजन के बाद वो लाहौर में बस गए थे। वहीं उनकी मां रजिया बेगम अमृतसर के एक प्रसिद्ध पहलवान परिवार से थीं, जो 1947 में भारत से लाहौर जाकर बस गया था।

Gama Pahalwan

 

‘रुस्तम ए हिंद’ कहलाते थे गामा पहलवान

वहीं गामा पहलवान की बात करें तो उन्हें आमतौर पर रुस्तम ए हिंद के नाम से भी जाना जाता है। वह बीसवीं सदी की शुरुआत में दुनिया के अपराजित कुश्ती चैंपियन थे। उन्होंने 50 साल तक अपने करियर में जीत के कई झंडे गाड़े थे और  उन्हें अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ पहलवानों में से एक माना जाता है। साल 1947 में भारत के विभाजन के बाद वह नवगठित पाकिस्तान में चले गए थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो गामा पहलवान अपने कठोर वर्कआउट के कारण दुनिया के महानतम पहलवानों में से एक बन गए थे। गामा रोजाना ट्रेनिंग के दौरान अखाड़े में 40 साथी पहलवानों से भिड़ जाते थे और 1 दिन में 5000 बैठक और 3000 दंड भी लगाया करते थे।

Maryam Nawaz Sharif

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं मरियम नवाज शरीफ

वहीं आखिर में बात करें अगर मरियम नवाज की तो मरियम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मरियम 842.58 मिलियन रुपये से अधिक की संपत्ति की मालकिन हैं। मरियम ने अपने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। डिटेल के अनुसार, मरियम लाहौर में 1500 कनाल से अधिक भूमि की मालकिन हैं साथ ही एक वर्ष में उनकी संपत्ति में 4 मिलियन रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है।

इतना ही नहीं बल्कि इंग्लिश लिटरेचर से एमए करने वाली मरियम ने कागजात में बताया है कि उनके पास 17.5 लाख रुपये का सोना है, जबकि, विभिन्न बैंक खातों में 10 मिलियन से अधिक रुपये हैं। उनके कागजात में ये भी बताया गया है कि उनके पास विभिन्न कंपनियों में 12.2 मिलियन रुपये के शेयर हैं और विदेश में उनके नाम कोई संपत्ति नहीं है।