Saturday, July 27, 2024
HomeखेलWFI Election : भारतीय कुश्ती संघ को मिला नया अध्यक्ष, साक्षी मलिक...

WFI Election : भारतीय कुश्ती संघ को मिला नया अध्यक्ष, साक्षी मलिक ने कुश्ती से लिया संन्यास

WFI Election : WFI के विभिन्न पदों के लिए चुनाव के नतीजे धोषित किए जा चुके हैं जिसमें अध्यक्ष पद पर बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को प्रचंड जीत मिली है। आसान भाषा में कहे तो संजय सिंह अब भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष बन चुके हैं। चुनाव की प्रक्रिया इस साल जुलाई में शुरू हुई थी, लेकिन कोर्ट केस के कारण ये चुनाव टल गया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस चुनाव पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक को रद्द किया और इसके बाद चुनाव की तारीख का ऐलान हो पाया। अब 21 दिसंबर को चुनाव हुआ और इसके नतीजे बृजभूषण खेमे के पक्ष में आए। अध्यक्ष पद के चुनाव में संजय सिंह ने अनीता श्योराण को 33 वोटों से मात दी। संजय सिंह को 40 वोट मिले, जबकि अनीता श्योराण को मात्र 7 वोट मिले।

WFI Election : भारतीय कुश्ती संघ को मिला नया अध्यक्ष, साक्षी मलिक ने कुश्ती से लिया संन्यास

पिछले 12 साल से बृजभूषण शरण सिंह थे WFI के अध्यक्ष

बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर पिछले 12 साल से बृजभूषण शरण सिंह थे। साल 2011 से लगातार तीन बार वो कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए। बृजभूषण शरण सिंह के अध्यक्ष रहने के दौरान ही देश के कई पहलवानों ने उनके खिलाफ आंदोलन किया था। बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, उन्होनें बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक पर कहा कि इन लोगों ने अपना खुद नुकसान किया है। बृजभूषण सिंह शरण ने तो हमेशा इनका भला किया है और वह भले के लिए ही पैदा हुए हैं।

WFI के नए अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, ‘बबलू’ नाम से भी जाने जाते हैं। उन्हें बृजभूषण शरण सिंह का दायां हाथ कहा जाता है। संजय सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले हैं। वो उत्तर प्रदेश के कुश्ती संघ और राष्ट्रीय कुश्ती संघ दोनों में पदाधिकारी रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह का करीबी होने के नाते भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर उनकी दावेदारी पर भी सवाल उठ रहे थे।

WFI Election : भारतीय कुश्ती संघ को मिला नया अध्यक्ष, साक्षी मलिक ने कुश्ती से लिया संन्यास

संजय सिंह के अध्यक्ष बनते ही साक्षी मलिक ने कुश्ती से लिया संन्यास

गौरतलब है कि 11 दिसंबर को पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी। उन्होंने खेल मंत्री से अपील की थी कि संजय सिंह को WFI के अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने दिया जाए। एक रिपोर्ट के मुताबिक बजरंग पूनिया ने कहा था कि सरकार ने आश्वासन दिया था कि बृजभूषण शरण सिंह से जुड़ा कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेगा, इस भरोसे पर पहलवानों ने अपना विरोध वापस लिया था।

अब संजय सिंह के चुनाव जीतते ही साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का फैसला लिया है। एक प्रेस कांफ्रेस कर साक्षी ने बड़ी बात कही है। साक्षी मलिक ने कहा कि पूरा देश जानना चाहता है कि हम चुप क्यों हैं। बेटिंग के मनोबल को तोड़ने का काम अभी भी जारी है। हमने महिला अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। लेकिन बृजभूषण शरण सिंह का राइट हैंड अब अध्यक्ष है। मैं अपनी कुश्ती त्यागती हूं।

ये भी पढ़ें : Wrestler Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर दूसरे दिन भी पहलवानों का प्रदर्शन जारी, बृजभूषण शरण सिंह पर बड़ा आरोप

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular