Monday, July 14, 2025
MGU Meghalaya
HomeराजनीतिWest Bengal : NIA की टीम पर हमला, दो लोगों को...

West Bengal : NIA की टीम पर हमला, दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

West Bengal : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब एनआईए पर हमले की खबर आ रही है।यह घटना पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर की बताई जा रही है। कोलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद जांच एजेंसी ने इस मामले में भूपतिनगर जा कर दो लोगो को गिरफ्तार किया था।

एनआईए ने दावा किया कि दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। NIA का आरोप है कि उसी समय ग्रामीणों ने दोनों की रिहाई की मांग करते हुए एनआईए की गाड़ी को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने गाड़ी पर पत्थर भी बरसाए। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में एनआईए के दो अधिकारियों को मामूली चोट आई हैं। 2 दिसंबर 2022 को भूपतिनगर थाने के भगवानपुर 2 ब्लॉक के अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नैराबिला गांव में रात करीब 11 बजे भयानक बम विस्फोट हुआ था।

घटना में तृणमूल बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना, उनके भाई देवकुमार मन्ना और विश्वजीत गायेन की मौत हो गई थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस इलाके में गई और मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी थी। बाद में कोर्ट के आदेश पर एनआईए ने घटना की जांच अपने हाथ में ली। कोर्ट के आदेश पर विस्फोट की घटना की जांच करने जाने पर एनआईए पर यह हमला हुआ है।

- Advertisment -
Most Popular