
Rekha : क्या दूध के ग्लास के कारण टूट गया था रेखा और इस एक्टर का रिश्ता! जानें पूरी कहानी
Rekha: अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों को आज भी धड़काने वाली रेखा को लेकर बॉलीवुड में कई किस्से हैं। रेखा का नाम यूं तो सिनेमाजगत के कई दिग्गज सितारों के साथ जुड़ा, लेकिन उनका इश्क कभी पूरा नहीं हो सका। यही कारण है कि 68 साल की उम्र में भी वो अकेली हैं। आप सभी ने विनोद मेहरा और अमिताभ बच्चन के साथ तो रेखा का नाम सुना ही होगा। हालांकि क्या आप जानते हैं कि रेखा ने किरण कुमार को भी डेट किया था। इतना ही नहीं बल्कि इनके ब्रेकअप की वजह भी काफी हैरान करने वाली थी।
कई सेलेब्स के साथ जुड़ा था Rekha का नाम
गौरतलब है कि एक्टिंग करियर के दौरान रेखा हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं। ऐसे में उस समय उनपर जान लुटाने वालों की कोई कमी नही थी। रेखा का दिल वैसे तो कई सितारों के लिए धड़का। हालांकि उनके दिल में आने वालों की लिस्ट में एक एक्टर है ऐसा भी था, जिसके साथ रेखा के नाम के चर्चे तो जरूर थे, लेकिन बहुत कम लोग उनके इस अफेयर के बारे में जानते थे।
किरण कुमार से बहुत प्यार करती थीं रेखा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं, हिंदी सिनेमा में अपने विलेन के रोल के लिए जाने जाने वाले किरण कुमार की। कहा जाता है कि रेखा फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले एक्टर किरण कुमार के संग भी रिलेशनशिप में थी। दोनों के बीच जितना प्यार था उतना ही दोनों के बीच झगड़ा होता था। साथ ही दोनों का रिलेशन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा और यही कारण है कि ज्यादा लोगों को इस बारे में नहीं पता है। हालांकि अपने इस रिलेशनशिप को लेकर रेखा ने साल 1975 में एक मैगजीन इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की थी।
किरण कुमार की इस आदत की वजह से परेशान रहती थी रेखा
इस इंटरव्यू के दौरान ही रेखा ने किरण कुमार संग अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी एक आदत की वजह से अक्सर वो नाराज हो जाती थीं। और वो आदत थी कि किरण मम्मा बॉय थे। जी हां, और किरण की इसी आदत ने रेखा से उन्हें हमेशा के लिए दूर कर दिया।
दरअसल, किरण कुमार अपनी मम्मी के आज्ञाकारी बेटे थे और उनकी आज्ञा के खिलाफ कुछ भी नहीं करते थे। इसके साथ ही वो कभी देर रात तक बाहर नहीं रूकते थे। चाहे कितना भी जरूरी काम हो किरण हर रात एक निश्चित समय के बाद घर लौट ही जाते थे। उनके इस आदत के बारे में बात करते हुए रेखा ने कहा था कि वो उनके साथ देर रात घूमने का प्लान नहीं बना सकती थी। वो किसी भी तरह 10 बजे तक घर पहुंच जाते थे। और इसके पीछे की वजह था दूध का गिलास।
ये भी पढ़े: Nana Patekar: जब मनीषा कोइराला ने नाना पाटेकर की खोली थी पोल, बंद कमरे में इस एक्ट्रेस संग पकड़े गए थे नाना
क्या है किरण और दूध के ग्लास के पीछे की कहानी?
सुनकर आपको भी हैरानी हुई होगी ना कि आखिर दूध का गिलास दोनों के रिश्ते के बीच कैसे आ सकता है। तो आपको बता दें कि किरण की मां हर रात उनके लिए दूध का गिलास रखती थी, जो उन्हें पीकर खत्म करना ही होता था। यही वजह है कि वो हर रात 10 बजे तक घर पहुंच जाते थे। किरण की ये आदत रेखा को बहुत परेशान करती थी। हालांकि सिर्फ रेखा ही किरण की आदत से परेशान नहीं थीं।
रेखा की इस आदत से परेशान रहते थे किरण कुमार
रेखा की भी एक आदत थी, जिसके कारण किरण कुमार बहुत परेशान होते थे और वो आदत थी कि रेखा किरण की एक्स गर्लफ्रेंड की आवाज में उन्हें फोन करती थी जिससे किरण नाराज हो जाते थे। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की वजह दोनों की ये आदत नहीं थी, बल्कि किरण के पिता थे। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा और किरण का साथ किरण कुमार के पिता को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। कहा जाता है कि किरण कुमार के पिता जीवन कुमार नहीं चाहते थे कि रेखा उनके घर की बहू बनें और इसी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया।