Friday, April 18, 2025
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनVivek Agnihotri : महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते हैं विवेक अग्निहोत्री, बोलें-...

Vivek Agnihotri : महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते हैं विवेक अग्निहोत्री, बोलें- ‘मैं किरदार को मॉर्डन नहीं करूंगा’

Vivek Agnihotri : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बीते लंबे समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। विवेक ने जब से द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म बनाई है तब से ही वो आए दिन किसी ना किसी विवादों से घिरे नजर आते हैं। वहीं इन दिनों विवेक अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। वहीं फिल्म रिलीज होने से पहले उन्होंने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि वे अब महाभारत पर फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं।

Vivek Agnihotri

पौराणिक कथाओं पर फिल्म बनाना चहते है Vivek Agnihotri

हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की डॉक्यू सीरीज ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है। इसके बाद अब डायरेक्टर ने कहा है कि वे भारतीय महाकाव्य महाभारत पर बेस्ड एक फिल्म का डायरेक्शन करना चाहते हैं और वे इस बारे में काफी सीरियस होकर सोच रहे हैं। एक मिडिया इंटरव्यू के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी अब तक की पूरी जिंदगी पढ़ने, रिसर्च करने, ऐनालाइज करने और अपनी जिंदगी को अपने भाषणों में शामिल करने में लगा दी है।

उन्होंने कहा कि अगर अब उन्हें पौराणिक कथाओं पर फिल्में बनानी होगी, तो वे इसे इतिहास की तरह बनाएंगे। विवेक ने कहा- ‘दूसरे लोग बॉक्स ऑफिस के लिए कुछ भी बना रहे हैं, लेकिन मैं इसे लोगों के लिए बनाने जा रहा हूं, दूसरे लोगों ने अर्जुन, भीम और बाकियों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए बनाया है। जबकि मेरे लिए महाभारत धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है।’

Vivek Agnihotri

ये भी पढ़े: Dharmendra : जब हेमा मालिनी के प्यार के लिए धर्मेद्र ने तुड़वा दी थी जीतेंद्र और हेमा की शादी, हुआ था बड़ा हंगामा

इस दिन रिलीज होगी ‘द वैक्सीन वॉर’

विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर: ए ट्रू स्टोरी’ के बारे में बात करें तो फिल्म इसी साल 28 सितंबर को रिलीज की जाएगी। अग्निहोत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुद इस बात का ऐलान किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ झलकियां दिखाते हुए कैप्शन में लिखा- ‘डेट अनाउंसमेंट: डियर फ्रेंड्स, आपकी फिल्म द वैक्सीन वॉर: ए ट्रू स्टोरी 28 सितंबर 2023 के शुभ दिन पर दुनिया भर में रिलीज होगी। कृपया हमें आशीर्वाद दें।’

- Advertisment -
Most Popular