Vivek Agnihotri : विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर कही बड़ी बात, खुद को बताया उनसे ज्यादा समझदार

0
391
Vivek Agnihotri
Vivek Agnihotri

Vivek Agnihotri : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बीते लंबे समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। विवेक ने जब से द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म बनाई है तब से ही वो आए दिन किसी ना किसी विवादों से घिरे नजर आते हैं। वह कई बॉलीवुड सेलेब्स पर भी निशाना साध चुके हैं। एक बार फिर विवेक ने बॉलीवुड एक्टर्स पर निशाना साधा है। विवेक ने कहा है कि कुछ बॉलीवुड फिल्में उनमे मौजूद एक्टर्स की वजह से बेवकूफी वाली लगती हैं। विवेक ने कहा कि कैसे इन कम सक्षम कलाकारों ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया है, जिससे उन्हें इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में सोचना पड़ा।

Vivek Agnihotri

बॉलीवुड को खुद से कर लिया दूर- Vivek Agnihotri

हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कहा- मैं इसे अहंकार में नहीं कह रहा हूं बल्कि मैं सच बता रहा हूं। मुझे ऐसा लगने लगा कि जिन स्टार्स के साथ मैंने काम किया वह पढ़े-लिखे नहीं हैं और उन्हें दुनिया के बारे में कुछ पता नहीं है। मैं उनसे ज्यादा समझदार हूं और मेरी दुनिया को लेकर समझ उनसे कई ज्यादा है। तो उनकी मूर्खता मुझे नीचे ढकेलती है। वे इतने मूर्ख हैं कि वे आपको अपने साथ नीचे खींच लेते हैं।।

Vivek Agnihotri

ये भी पढ़े: https://youtu.be/TtWnGPjE0HM?si=p3lGicx4PTY84v7t

विवेक अग्निहोत्री ने एक्टर्स को लेकर कही बड़ी बात

विवेक ने आगे कहा- भारतीय सिनेमा में कलाकारों की वजह से दम नहीं है। इन एक्टर्स में अक्सर गहराई की कमी होती है, जो डायरेक्टर्स और राइटर्स को नेगेटिवली प्रभावित करती है। वे ऑडियन्स की बुद्धिमत्ता को कम आंकते होते हैं। एक राइटर और डायरेक्टर के रोल में, मेरी फिल्म का मूल्य फिल्म के स्टार के बराबर है। फिल्म की पहचान मुझसे नहीं, बल्कि उस स्टार से मिलती है जिसमें गहराई की कमी हो सकती है। इसलिए, मैंने मानसिक रूप से खुद को बॉलीवुड से दूर कर लिया है।

उन्होंने आगे कहा- बॉलीवुड एक ही तरह की फिल्म ऑडियन्स को दिखाता है बस उसमें थोड़ा एक्साइटमेंट शामिल कर देता है। उन्होंने कहा- ऑडियन्स बहुत समझदार है। अगर आप उन्हें अच्छा मटिरियल दोगे तो वह देखेगी।