Virat Kohli: खत्म होगा 13 साल का इंतजार, रणजी मैच के लिए दिल्ली टीम से जुड़े Virat Kohli

0
615
Virat Kohli joins Delhi team for Ranji match

Virat Kohli, Ranji Match: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के लिए DDCA दिल्ली टीम से जुड़ चुके हैं। रेलवे के खिलाफ आगामी मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लगभग 13 साल बाद विराट कोहली घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। कोहली ने 2012 में आखिरी बार डोमेस्टिक क्रिकेट खेला था, लेकिन अब वह एक बार फिर दिल्ली की ओर से खेलने उतरेंगे। 30 नवंबर से शुरू होने वाले इस मैच के लिए विराट टीम के साथ जुड़ गए हैं।

30 जनवरी से होगा Ranji Match मुकाबला

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने के निर्देश मिले हैं। ऐसे में कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए रणजी खेल रहे हैं। दिल्ली की टीम ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला रेलवे के खिलाफ 30 जनवरी से खेलेगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। मुकाबले से पहले कोहली अभ्यास के लिए अरुण जेटली स्टेडियम पहुंच गए हैं।

स्टेडियम पहुंचकर कोहली ने दिल्ली की टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कोहली टीम के साथ मैदान पर रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli joins Delhi team for Ranji match

Virat Kohli ने बना दिया हाई-प्रोफाइल मैच

बता दें कि कोहली की वापसी ने दिल्ली बनाम रेलवे मैच को सबसे हाई-प्रोफाइल बना दिया है। लाइव स्ट्रीमिंग देखने की चाहत रखने वाले फैंस को हालांकि निराशा होगी, क्योंकि मैच का लाइव किसी चैनल या ओटीटी पर नहीं किया जाएगा। वह दिल्ली टीम की कप्तानी नहीं करेंगे और इसके बजाय आयुष बडोनी के नेतृत्व में खेलेंगे।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने विराट कोहली का उड़ाया मजाक, बेशर्मी की हद कर दी पार