Virat-Anushka: वृंदावन के बाद विराट अनुष्का पहुंचे ऋषिकेश, कपल ने पीएम मोदी के गुरु से लिया आशीर्वाद

0
459
Virat-Anushka In Rishikesh

Virat-Anushka: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आए दिन कहीं न कहीं वेकेशन पर जाते रहते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है और आए दिन दोनों लाइमलाइट में छाए रहते हैं। बीते दिनों कपल वृंदावन में एक धार्मिक यात्रा पर निकले थे, जहां उन्होंने आचार्य परमहंस के आश्रम में जाकर संतो का आशीर्वाद भी लिया था। वहीं अब एक बार फिर दोनों एक धार्मिक अनुष्ठान के चलते ऋषिकेश पहुंचे हैं। वहां कपल पीएम मोदी के गुरु स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद भी लिया।

327917642 898056274717759 7751717781139456570 n

सोशल मीडिया पर छाई विराट-अनुष्का की तस्वीर

हाल ही में सोशल मीडिया पर कपल की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें विराट-अनुष्का पीएम नरेंद्र मोदी के गुरू स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम में हाथ जोड़कर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपल ने वहीं पर रात गुजारी और भोजन भी किया। ऐसे में दोनों ने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर 20 मिनट तक ध्यान भी लगाया। कपल की इस तस्वीर पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

अनुष्का और विराट ने सफल जीवन के लिए मांगी दुआ

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा जल्द ही अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस के साथ वापसी करने वाली है। ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज झूलन गोस्वामी के रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। वहीं दूसरी तरफ विराट जल्दी ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाले है, जो 9 फरवरी से शुरू होगा। ऐसे में दोनों ने गुरू के आश्रम पहुंचकर उनसे एक सफल जीवन की कामना की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी। वहीं अब उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है।