Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के चेहरे से उठाया पर्दा, पहली झलक देख फिदा हुए फैंस

0
278
Priyanka Chopra Reveals Her Daughter’s Face

Priyanka Chopra Daughter: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद से ही फिल्मों से दूरी बना रखी है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। आए दिन दोनों अपनी वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हालांकि अब तक कपल ने अपनी बेटी से दुनिया को रूबरू नहीं करवाया था। फैंस उनकी बेटी की एक झलक पाने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए प्रियंका ने बेटी मालती मैरी जोनस के चेहरे से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने पहली बार दुनिया के सामने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Capture 40

देसी गर्ल ने दिखाई बेटी की पहली झलक

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी संग एक इवेंट में पहुंची थी। दरअसल, ये इवेंट एक्ट्रेस के पति निक जोनस और उनके भाईयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड देने के लिए रखी गई थी। इसी दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस की पहली झलक दिखाई है। इस दौरान की कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस इवेंट के दौरान प्रियंका की बेटी व्हाइट कलर के टॉप और क्रीम कलर के स्वेटर के साथ मैचिंग शॉर्ट्स में नजर आई। एक्ट्रेस की बेटी की पहली झलक देख फैंस उसकी क्यूटनेस पर अपना दिल हार बैठे हैं।

 

फैंस ने की मालती मैरी की तारीफ

प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके पति निक जोनस स्पीच देते नजर आ रहे हैं। वहीं मालती प्रियंका की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भी प्रियंका की बेटी की झलक साफ देखने को मिल रही हैं। मालती मैरी जोनस की पहली झलक देख जहां एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार मालती की झलक देखने को मिली, वह बहुत क्यूट है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘मालती निक की तरह लगती है।’