Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनVikram Gokhale Health Update: विक्रम गोखले की पत्नी ने निधन की खबरों...

Vikram Gokhale Health Update: विक्रम गोखले की पत्नी ने निधन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘महज एक अफवाह है’

Vikram Gokhale Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, एक्टर इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच हाल ही में खबरें आई थीं कि उनका निधन हो गया है। इस खबर को सुनकर उनके फैंस और कई बॉलीवुड सितारों को झटका लगा था। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि एक्टर का निधन नहीं हुआ है बल्कि वह वेंटिलेटर पर हैं।

निधन की खबर थी अफवाह

कुछ दिन पहले ही एक्टर विक्रम गोखले की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें पुणे के अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। इस बीच खबरें आईं थी कि उनका निधन हो गया है। इस खबर के आने के बाद उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई थी। हालांकि अब जानकारी मिल रही है कि एक्टर अभी जिंदा है और फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं।

एक्टर की बेटी और पत्नी ने किया खुलासा | Vikram Gokhale Health Update

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर की बेटी और उनकी पत्नी ने उनके निधन की खबर को अफवाह बताया है। बातचीत करते हुए उनकी बेटी ने कहा, ‘पापा की हालत गंभीर है और उनके निधन की खबर महज एक अफवाह है।’ इस खबर के आने के बाद उनके फैंस उनके लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारें भी उनके Vikram Gokhale Health Update रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

कई फिल्मों में दिखा चुके हैं अपनी एक्टिंग का जलवा

एक्टर के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। हालांकि उनको असली पहचान संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से मिली थी। इस फिल्म में एक्टर के साथ सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन जैसे सितारे भी शामिल थे।

Read more: RIP Vikram Gokhale: फेमस वेटेरन एक्टर विक्रम गोखले का हुआ निधन, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular