RIP Vikram Gokhale: फेमस वेटेरन एक्टर विक्रम गोखले का हुआ निधन, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

0
410
RIP Vikram Gokhale
RIP Vikram Gokhale

RIP Vikram Gokhale: भारतीय फिल्म जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, बता दें कि काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती वेटेरन एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है। एक्टर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद हाल ही में उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अब खबर आ रही है कि आज यानी 26 नवंबर 2022 को एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर का जाना पूरे फिल्म जगत के लिए बड़े झटके के समान है।

एएनआई ने दी जानकारी

हाल ही में एएनआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि एक्टर का निधन हो गया है। इस खबर के आने के बाद पूरे फिल्म जगत में मानो एक शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस हो या फिल्म जगत के दिग्गज सितारे सभी उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि एक्टर की अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में एडमिट करना पड़ा था। इसके बाद 23 नवंबर को उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा था। हालांकि अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

 

कई फिल्मों में कर चुके थे काम

बता दें कि विक्रम गोखले फिल्म जगत के दिग्गज सितारों में से एक हैं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।  विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की बात करें तो वो सिनेमा जगत के बेहतरीन एक्टर हैं, जिन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। विक्रम गोखले को सबसे ज्यादा पहचान संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका निभाई थी।