Vikram Gokhale Health Update: विक्रम गोखले के दोस्त ने दी उनके हेल्थ की जानकारी, कही ये बात

0
378
Vikram Gokhale
Vikram Gokhale

Vikram Gokhale Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उनकी हालत गंभीर होने का कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इससे पहले उनके निधन की खबरें भी आई थीं, लेकिन उनकी बेटी और पत्नी में इस बात को महज अफवाह बताया था। अब हाल ही में एक्टर के दोस्त राजेश दामले ने एक्टर की करेंट हेल्थ के बारे में जानकारी दी है।

 

एक्टर के दोस्त ने दिया हेल्थ अपडेट

हाल ही में एक्टर के करीबी दोस्त और फैमिली फ्रेंड राजेश दामले ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ‘विक्रम गोखले की हालत बेहद सीरियस है। डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी हेल्थ ट्रीटमेंट पर रिस्पॉन्ड नहीं कर रही है जैसा कि होना चाहिए। वो पिछले 24 घंटों से लड़ रहे हैं, उन्हें कई ऑर्गन फेलियर का सामना करना पड़ा है।’ इसी के साथ ये भी बताया कि, ‘डॉक्टर अपने लेवल पर पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन बहुत सारे कॉम्प्लिकेशन हैं, हम आपको आगे के मेडिकल अपडेट के बारे में बताएंगे।’

 

Vikram resized image

अनुपम खेर ने शेयर किया था एक्टर का अनसीन वीडियो

हाल ही में एक्टर ने विक्रम गोखले का यह अनसीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया थ। इस वीडियो में एक्टर सभी से उनकी एक कविता सुनने की गुजारिश करते नजर आ रहे थे। पोस्ट शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा था,’ मुझे यह अधूरा वीडियो #विक्रम गोखले से 12 दिन पहले मिला था। मैंने उन्हें फोन किया और बताया कि कविता अधूरी है। उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, “जिंदगी अधूरी है मेरे दोस्त!”

कई फिल्मों में किया है काम

विक्रम गोखले की पत्नी और बेटी के इस बयान के बाद से ही एक्टर के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि विक्रम गोखले फिल्म जगत के दिग्गज सितारों में से एक हैं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्हें करियर की असली पहचान संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका निभाई थी।