Vijay Verma : वियज वर्मा ने शेयर किया करीना कपूर संग अपना शूटिंग एक्सपीरियंस, फिल्म में रोमांटिक सीन को लेकर कही बड़ी बात

0
492
Vijay Verma

Vijay Verma: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपकमिंग सीरीज ‘जानेजान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस सीरीज के विजय करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉच किया गया जहां फिल्म के सभी मेंबर्स मौजूद थे। वहीं अब विजय ने फिल्म में करीना के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया हैं। विजय ने फिल्म के लिए करीना के साथ एक रोमांटिक सीन की शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि करीना के साथ सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी घबराहट महसूस हो रही थी।

Vijay Verma

करीना के साथ कैसा रहा Vijay Verma का रोमांटिक सीन एक्सपीरियंस

आपको बता दें कि विजय वर्मा ने शेहनाज के टॉक शो देसी वाइब्स विद शेहनाज गिल से बात करते हुए कहा, ‘फिल्म में एक सीन है, जहां वह मुझे एक खास अंदाज में देख रही हैं और गा रही हैं। जैसे ही वो सीन आया, मेरे तो पसीने छूट गए। आप इसे संभाल नहीं सकते। विजय ने कहा, वह “बेहद करिश्माई” भी थीं, जब वह परफॉर्म करती हैं तो बहुत खूबसूरत लगती हैं। वह जानती हैं कि उनके पास अदाएं हैं।’

Vijay Verma

ये भी पढ़े: Neetu Kapoor : ऋषि कपूर से पहली मुलाकात में घबरा गईं थी नीतू कपूर, बोंली- ‘वो काफी डरावना था’

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी फिल्म

वहीं ‘जानेजान’ की बात करें तो ये फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने के लिए यूरी तरह तैयार है। खास बात ये भी है कि 21 सितंबर को ही करीना कपूर का बर्थडे भी है। इस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म के जरिए करीना अपना ओटीटी डेब्यू भी करने जा रही हैं। ये फिल्न सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी है। करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलीवत लीड रोल निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।