Vijay Verma : तमन्ना भाटिया संग शादी प्लान को लेकर विजय वर्मा ने किया रिएक्ट, सोशल मीडिया पर दिया मजेदार जवाब

0
432
Vijay Verma

Vijay Verma: फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। तमन्ना अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। वहीं जब से उन्हेंने एक्टर विजय वर्मा संग अपने रिश्ते पर मोहर लगाई हैं तब से ही वो और लाइमलाइट में छा गई हैं।

दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर चुके हैं। जब से फैंस को तमन्ना और विजय के रिलेशनशिप के बारे में पता चला है तब से सभी उनकी शादी के बारे में पूछते रहते हैं।

विजय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच टाइम मिलने पर उन्होंने फैंस से सोशल मीडिया पर बातचीत की। विजय ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। जिसमें से एक शादी के प्लान्स के बारे में भी था।

gvgfffghjh

शादी को लेकर विजय ने दिया मजेदार जवाब

आपको बता दें कि विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर Q & A सेशन रखा था। जहां एक्टर की भतीजी ने ही इस बार उनसे तमन्ना से शादी के प्लान्स के बारे में पूछ लिया औ उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया है। साथ ही विजय ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताया। जिसमें वो रोमांटिक रोल करते नजर आएंगे।

इंस्टा पर एक ने सवाल पूछा- कब शादी कर रहे है?? इसके जवाब में विजय ने लिखा- मेरी भतीजी मेरी मां के सवाल पूछ रही है। साथ ही मैंने इसे हैदराबादी में सुना। वहीं एक फैन ने विजय से पूछा आप कब रोमांटिक रोल करते हुए नजर आएंगे? इसके जवाब में विजय ने लिखा- बहुत जल्दी। ये बन रहा है। तब तक जानेजान एंजॉय करो। जिसमें अनकहा रोमांस है।

hhghbjhbjh

इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर

गौरतलब है कि विजय वर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार सुजॉय घोष की जाने जान में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर औ जयदीप अहलावत लीड रोल में नजर आए थे। अभी वो अपनी फिल्म ऊल जलूल की शूटिंग में बिजी हैं। इस समय वो पंजाब में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ फातिमा सना शेख, शारिब हाशमी लीड रोल में नजर आएंगे।