Vicky Kaushal : विक्की कौशल ने फोन के वॉलपेपर पर लगाई है कैटरीना के बचपन की तस्वीर, फोटो देख इंप्रेस हुए फैंस

0
419
Vicky Kaushal

Vicky Kaushal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट में से एक विक्की कौशल और कैटरीना आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। शादी के बाद से यह कपल एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग के लिए जाना जाता है। दोनों की जोड़ी फैंस बेहद पसंद करते हैं। वहीं विक्की भी कैटरीना पर अक्सर अपना प्यार लुटाते नजर आते हैं।

वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते हैं जिसमें विक्की-कैटरीना को कपल गोल्स देते देखा जाता है। वहीं विक्की ने अपने फोन के वॉलपेपर पर अपनी पत्नी की फोटो लगा रखी है। जिसके बारे में जानकर फैंस बहुत खुश होने वाले हैं।

gfggdgdgds

वॉलपेपर पर लगाई है कैटरीना के बचपन की फोटो

आपको बता दें कि विक्की कौशल को जब भी इंटरव्यू में कैटरीना कैफ के बारे में बात करते हैं उस समय उनके चेहरे पर अलग ही रौनक होती है। इस बार फिर उन्होंने कैटरीना के बारे में बात की है। उन्होंने फैंस को अपने फोन का वॉलपेपर दिखाया है। जिसे देखकर आप भी कहेंगे कितना क्यूट है।

एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने खुलासा किया है कि उन्होंने कैटरीना कैफ के बचपन की फोटो को अपना वॉलपेपर लगाया हुआ है। इस फोटो में कैटरीना बहुत प्यारी लग रही हैं। उन्होंने दो छोटी की हुई हैं और वो स्माइल कर रही हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

gfgfnhftgth

इन फिल्मों में नजर आएंगे एक्टर

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस कपल ने राजस्थान में शादी रचाई थी। दोनों की शादी में फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। ये कपल अक्सर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करके फैंस को खुश कर देता है।

वहीं दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना को आखिरी बार फिल्म मैरी क्रिसमस में विजय सेतुपति के साथ नजर आईं थीं। वहीं विक्की कौशल की बात करें तो संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं।