Katrina Vicky News: अपनी शादी को लेकर विक्की ने किया बड़ा खुलासा, डेटिंग को लेकर खोला ये राज

0
479
Vicky Kaushal

Katrina Vicky News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। विक्की इस फिल्म में पहली बार सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। फैंस को विक्की और सारा की ये जोड़ी खूब पसंद आ रही हैं और फिल्म को लोगों का बेशुमार प्यार भी मिल रहा हैं। वहीं बीते दिनों विक्की और सारा अपनी इस फिल्म प्रमोशन करने के लिए कपिल के शो पर पहुंचे थे जहां विक्की ने अपने और कैटरीना के रिश्ते में बात की और बताया कि वह शादी के पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

Here's how Vicky Kaushal's looks were planned for his wedding with Katrina Kaif

शादी के पहले छुप- छुप कर मिलते थे विक्की कैटरीना

विक्की कौशल कैटरीना से बेहद प्यार करते हैं। जिसका जिक्र वो पब्लिक में भी अक्सर करते रहते हैं। वहीं अब विक्की ने एक बहुत बड़ा राज खोला है और बताया कि कैटरीना से शादी से पहले से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि मीडिया में इसके रुमर्स तो थे लेकिन दोनों ने शादी होने तक इस बात को कंफर्म नहीं किया। अब विक्की कपिल शर्मा के शो में पहुंचे तो कपिल ने उनसे सवाल कर लिया कि शादी के पहले वो उनसे कहां छुप-छुपकर मिला करते थे। कपिल बोले कोई तो जगह होगी जहां आप मिलते थे, किसी को पता नहीं लगने दिया. जिसका जवाब देते हुए विक्की ने कहा था ये सीक्रेट है। विक्की ने हंसते हुए कपिल के इस सवाल को टाल दिया।

Vicky Kaushal R

विक्की कैटरीना वर्क फ्रंट

वहीं दोनों एक्टर्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में विक्की सारा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे है। विक्की सारा की इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही हैं। वहीं कैटरीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस  बहुत जल्द सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाली हैं। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।