Bigg Boss 17: विक्की जैन की मां ने लगाई अंकिता को फटकार, बोलीं- ‘तुम्हारी घर पर कभी नहीं हुई’

0
352
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं।वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पती विक्की जैन के साथ शो में नजर आ रही हैं। दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव देखने को मिलता हैं। वहीं इस बीच शो में अब कपल को एक सरप्राइज मिलने वाला है। शो के अगले एपिसोड में अंकिता और विक्की की मांए उनसे मिलने बिग बॉस हाउस पहुंची हैं।

htftftrtrf

अपनी मां से मिले अंकिता- विक्की

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक विडियो पर सामने आए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि, बिग बॉस में अंकिता और विक्की जैन की मां उनसे मुलाकात करने आई हैं। अपनी मम्मियो को देख अंकिता लोखंड़े और विक्की जैन काफी इमोशनल भी हो गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि, कपल आर्काइव रूम में बैठा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ टाइगर डेन में दोनों की मम्मियां बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो में अंकिता अपनी मम्मी को देखकर इमोशनल हो जाती हैं और कहती सुनाई दे रही हैं। आई लव यू मां, आई मिस यू मां। इसके बाद विक्की भी अपनी मम्मी को देख रोने लगते हैं।

hgfgf

विक्की की मां ने अंकिता को लड़ाई ना करने की दी सलाह

गौरतलब है कि इस बीच विक्की की मम्मी दोनों से कहती सुनाई दे रही हैं। ‘तुम्हारी घर पर कभी नहीं हुई और यहां तुन कितने गंदे तरीके से लड़ते हो। जब तुम लोग मिलते हो तो प्यार से मिलो एक दूसरे के लिए प्रेम रखो।’ ये सिर्फ प्रोमो है अब आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि विक्की और अंकिता की मम्मियां उन्हें क्या-क्या समझाती हैं। बता दें कि, शो में आने के बाद से ही अंकिता और विक्की की कई बार लड़ाई हो चुकी है। विक्की कई बार अंकिता पर चिल्लाए भी हैं, जिसके लिए सलमान ने भी उन्हें डांट लगाई थी।