Bawaal : ‘बवाल’ की सक्सेस पर वरुण धवन ने बयां की अपनी खुशी, वीडियो शेयर कर फैंस को किया धन्यवाद

0
359
Bawaal

MV5BYWQ0NTE5NjUtZTQ5Mi00NWY0LTg3NDctNGI5NWIwNjdhYjA5XkEyXkFqcGdeQXVyMzcwMjU2NQ@@. V1 FMjpg UX1000Bawaal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर वरुण धवन इन दिनों अहनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बवाल’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया है। साथ ही दर्शकों से भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। वहीं फैंस का रिस्पांस देख इसके मेकर्स भी काफी खुश हैं। अब इस फिल्म के लीड स्टार वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस को लेकर फैंस को धन्यवाद दिया है।

ezgif.com webp to jpg 3

14 देशों में ट्रेंड कर रही है बवाल

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 21 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज की गई है. जिसके बाद फिल्म को तारीफें मिल रही हैं साथ ही ये फिल्म 14 देशों में नंबर वन पर ट्रेंड पर है। इसके अलावा लगभग हर देश में ये फिल्म ट्रेंड में नंबर 10 पर है। अब वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसकी तारीफ की है। साथ ही इसे लेकर फैंस का धन्यवाद भी किया। वरुण धवन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बोलते नजर आ रहे हैं, ‘माहौल ऐसा बनाओ कि लोगों को माहौल याद रहे।’ इसके अलावा वरुण ने सभी देशों में बवाल का ट्रेंड बताया। साथ ही उन्होंने दर्शकों को इसके लिए धन्यवाद भी दिया। इसके साथ ही वरुण ने अपने पोस्ट में ट्रेडिंग लिस्ट भी शेयर की है।

Bawaal Poster

जाह्नवी कपूर भी कर चुकी है फैंस का शुक्रिया

बता दें इससे पहले जाह्नवी कपूर भी फिल्म को ट्रेंड में लाने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा कर चुकी हैं। फिल्म में अपनी अदाकारी के लिए जाह्नवी कपूर काफी तारीफें बटोर रही हैं। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और भारत के अलावा 200 देशों में देखी जा रही है।