MS Dhoni : सोशल मीडिया पर धोनी के 2012 का जॉब अपॉइंटमेंट लेटर वायरल, सैलरी देखकर फैंस हैरान

0
402
MS Dhoni
MS Dhoni

MS Dhoni : सोशल मीडिया पर धोनी का 2012 का एक जॉब अपॉइंटमेंट लेटर वायरल हो रहा है। इस लेटर में धोनी की बेसिक सैलरी देखकर फैंस हैरान हैं। इसके अनुसार धोनी का मासिक वेतन 43,000 रुपये है। यह लेटर आईपीएल संस्थापक ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। साथ ही यह लेटर इंडियन सीमेंट्स में ‘उपाध्यक्ष’ के रूप में उनके पद की पुष्टि करता है। हालांकि, एमएस धोनी की सैलरी देखकर फैंस हैरान हैं। खास बात यह है कि यह कंपनी सीएसके फ्रेंचाइजी की मालिक है।

MS Dhoni
MS Dhoni

2012 में धोनी की सैलरी थी इतनी

इसको देखकर फैंस काफी हैरान हैं क्योंकि लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि धोनी की सैलरी इतनी कम होगी। वो भी तब जब धोनी ने वर्ल्ड कप बनाया था। यह लेटर उस समय का है, जब धोनी अपने करियर के शीर्ष पर थे। 2011 में उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप जिताया था और 2013 में उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, यह लेटर 2012 का है। अपने करियर के अधिकतर समय में धोनी बीसीसीआई के अनुबंध में शीर्ष ग्रुप में रहे थे। धोनी ने पूरे करियर में अच्छा प्रदर्शन किया और सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक थे। इसी वजह से बोर्ड हमेशा उन्हें ए+ ग्रुप में रखता था।

धोनी सबसे सफल कप्तान

धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2019 वनडे विश्व कप में खेला था। हालांकि, वह आईपीएल में चेन्नई की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल 2023 में चेन्नई को चैंपियन बनाने के साथ धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन गए।  गौरतलब है कि धोनी के बाद कोई भी भारतीय कप्तान टीम को आईसीसी ट्रॉफी दिलाने में असफल रहे हैं। लगभग 10 साल से भारतीय टीम के पास कोई आईसीसी ट्रॉफी हाथ नहीं लगी है। ऐसा नहीं है कि भारतीय टीम को मौका नहीं मिल रहा है। टीम विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के फाईनल में भी गई है लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है।