Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर उर्वशी रौतेला हुई ट्रोल, यूजर्स ने कहा- ‘तुम्हारी वजह से ये सब……’

0
273
Rishabh Pant Accident
Rishabh Pant Accident

Rishabh Pant Accident: बीते दिन एक के बाद एक दुख भरी खबर आ रही थी। पहले पीएम की मां का निधन और फिर भारतीय क्रिकेट प्लेयर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का भीषण सड़क हादसा। क्रिकेटर के इस गंभीर हादसे के बाद उनके परिजन से लेकर उनके फैंस तक सभी परेशान हैं और उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनका इलाज जारी है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Capture 34

ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट

आपको बता दें कि बीते दिन ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें क्रिकेटर के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आ रही है। इस खबर को सुनने के बाद सभी लोग दुखी और परेशान हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच फिलहाल बॉलीवुड की फेमस डिवा और ऋषभ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड उर्वशी रौतेला की एक पोस्ट को लेकर बवाल मच गया है और सोशल मीडिया यूजर्स उनसे खफा हो गए हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। वहीं तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, praying। हालांकि एक्ट्रेस के इस पोस्ट से लोग नाखुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस का नाम ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जा रहा था। ऐसे में यूजर्स उनसे सवाल कर रहे हैं कि इस समय में जब ऋषभ पंत जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं तब उन्हें ऐसा पोस्ट करने की क्या जरुरत थी?

 

यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

एक्ट्रेस के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है और जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘हम सभी ऋषभ पंत के लिए दुआ कर रहे हैं। भाई को भाभी की फीलिंग्स समझ नहीं आ रही है।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘भाभी जब से आप इसकी लाइफ में आए हो, जिंदगी बर्बाद कर दिया आपने।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जब से तुम्हारा नाम जुड़ा हैं । ऋषभ पंत के साथ जिंदगी खराब हो गया हैं। उसका हाथ जोड़ के विनती हैं। दी दी उसका पीछा छोड़ दो।‘