South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Whatsapp Instagram Youtube Facebook Twitter Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Celebs Suicide 2020-2022: साल 2020 से 2022 तक इन एक्टर्स ने की खुदखुशी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
 Celebs Suicide 2020-2022: साल 2020 से 2022 तक इन एक्टर्स ने की खुदखुशी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Celebs Suicide 2020-2022
मनोरंजन

Celebs Suicide 2020-2022: साल 2020 से 2022 तक इन एक्टर्स ने की खुदखुशी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

by News Desk December 31, 2022

Celebs Suicide 2020-2022: कोविड- 19 के आते ही कई सितारों को अपने करियर के हाथ धोना पड़ा, वहीं कई मानसिक तनाव में चले गए। हालांकि इस बीच कई सितारों ने अपनी जिंदगी से हार मानकर मौत को गले से लगा लिया। इसमें से कई ऐसे भी थे, जिन्होंने कई और वजह से भी अपनी खुशी से मौत को गले लगा लिया। तो आइए साल 2022 के समाप्ति के साथ जानते हैं कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने साल 2020 से 2022 के बीच खुदखुशी कर दुनिया को अलविदा कह दिया है।

R29 4 1

1.      सेजल शर्मा (Sejal Sharma)

टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने 24 जनवरी 2020 को अपने मुंबई आवास पर मृत पाई गईं। ‘दिल तो हैप्पी है’ की अभिनेत्री कथित तौर पर अपने माता-पिता के खराब हेल्थ के कारण काफी तनाव में थीं। एक्ट्रेस के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने जिंदगी से हार मान लेने की बात कही थी। एक्ट्रेस की मौत ने उनके को-स्टार्स सहित सभी को झकझोरकर रख दिया था।

R28 3 2

2.      संदीप नाहर (Sandeep Nahar)

टीवी और फिल्म एक्टर संदीप नाहर का निधन कथित तौर पर इस साल 15 फरवरी 2021 को मुंबई में हुआ। उनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान करके रख दिया था। चौकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपने ही घर पर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि सुसाइड करने से कुछ घंटे पहले नाहर ने फेसबुक पर एक नोट लिखा था, जिसमें कहा गया था कि वो आत्महत्या करके मरने वाले थे। पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने नाहर और उनकी पत्नी को फांसी पर लटका पाया था। आत्महत्या से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो में नाहर ने व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर अपने जीवन से निराश होने की बात कही थी। संदीप नाहर को ‘केसरी’ और ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्मों में देखा गया था।

R27 5 2

 

3.      मनमीत ग्रेवाल (Manmeet Grewal)

‘आदत से मजबूर’ और ‘कुलदीपक’ जैसे शोज में अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाले टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने 17 मई 2020 को अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद कहा जा रहा था कि एक्टर कर्ज में डूबे हुए थे और कोविड महामारी के दौरान भारत में लॉकडाउन के समय काम नहीं मिल पा रहा था। पुलिस रिपोर्ट्स की मानें तो 32 वर्षीय एक्टर को उनकी पत्नी ने बेडरूम में लटका पाया था।

pallavi

4.      पल्लवी डे (Pallavi Dey)

बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने 15 मई 2022 को आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका शव कोलकाता में उनके फ्लैट में सीलिंग फैन से लटका मिला था। एक्ट्रेस की मौत की खबर सभी के लिए एक बड़े झटके के समान थी। वहीं पुलिस अब तक उनके केस की जांच में लगी है। हालांकि कोई सबूत नहीं मिल पाया है।

R26 5 1

5.      बिदिशा डे मजूमदार (Bidisha De Majumdar)

इस साल मई के महीने में ही एक और एक्ट्रेस ने मौत को गले लगा लिया था। 25 मई 2022 को बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि पल्लवी डे के निधन के ठीक 10 दिन बाद बिदिशा ने ये कदम उठाया था और इतना ही नहीं उन्होंने पल्लवी के निधन पर शोक भी व्यक्त किया था। पुलिस ने उनका शव कोलकाता के दमदम में उन्हीं के घर से बरामद किया था। वहीं पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मौत का कारण एक महिला के साथ समलैंगिक संबंधों में होना था।

R30 3 1

6.      प्रेक्षा मेहता (Preksha Mehta)

टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने 26 मई 2020 को फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया था। वहीं एक्ट्रेस ने सुसाइड से पहले एक नोट भी लिखकर छोड़ा था, जिसके बिनाह पर पुलिस ने उनकी मौत को आत्महत्या करार दे दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कोविड लॉकडाउन के दौरान काम में नुकसान के कारण एक्ट्रेस काफी तनाव में थी और इसी कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया। वहीं एक्ट्रेस द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के अनुसार उनकी आत्महत्या के पीछे उनका करियर और असफल रिश्ते थे।

R31 2 1

7.      मंजूषा नियोगी (Manjusha Niyogi)

कांची की फेमस एक्ट्रेस मंजूषा नियोगी ने इसी साल 27 मई 2022 को आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया था। उन्हें उनके कोलकाता के आवास पर कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। वहीं उनकी मौत के बाद एक्ट्रेस और मॉडल की मां ने दावा किया कि वह अपने करीबी दोस्त बिदिशा डे मजूमदार की मौत के बाद से गंभीर तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थी।

R32 1 1

8.      दिशा सालियान (Disha Salian)

पिछले साल जून इस साल 8 जून 2020 को खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मलाड में अपने मंगेतर के आवास की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाने या दुर्घटनावश गिरने से मौत हो गई। सलियन की मौत के पांच दिन बाद राजपूत की मौत हो गई। राजपूत की मौत की तरह ही उनकी त्रासदी भी रहस्य में डूबी हुई है।

R33 1 1

9.      सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फंदे पर लटके पाए गए थे। उनकी मौत के बाद काफी हंगामा हुआ था और इस मामले में बी-टाउन से लेकर टॉलीवुड तक के कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स से पूछताछ की गई थी। कई सरकारी एजेंसियां उनकी मौत की जांच कर रही हैं। उनके लाखों प्रशंसक अभी भी ढ़ाई साल बाद सुशांत की मौत का सामना करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और वहीं अपने फेवरेट एक्टर के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

R20 5 2

10.  समीर शर्मा (Sameer Sharma)

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले टेलीविजन अभिनेता 44 वर्षीय समीर शर्मा भी पिछले साल 5 अगस्त को अपने मुंबई स्थित आवास पर मृत पाए गए थे. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता की मौत फांसी से हुई, मौत ने आत्महत्या का फैसला सुनाया। दिवंगत अभिनेता के सोशल मीडिया पोस्ट ने संकेत दिया कि अभिनेता शायद अवसाद से जूझ रहे थे। अभिनेता ने 20 जुलाई को फेसबुक पर अपनी बनाई एक लघु फिल्म साझा की थी। अभिनेता ने ‘द कट’ शीर्षक के इस प्रयास का वर्णन इस प्रकार किया है: “अकेले रहने वाले व्यक्ति पर लॉकडाउन के कारण अलगाव के मनोवैज्ञानिक प्रभावों के बारे में एक फिल्म।” उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दर्द और दिल टूटने की थीम के साथ हिंदी और अंग्रेजी में लिखी गई इसी तरह की कई कविताएं देखी जा सकती हैं।

R21 6 1

11.  सरस्वती दास (Saraswati Das)

इस साल मई में 3 यंग एक्ट्रेसेस की आत्महत्या के बाद एक और अभिनेत्री के निधन की खबरों ने टीवी जगत को हिला के रख दिया था। 31 मई को, 18 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट, मॉडल और राइजिंग एक्ट्रेस सरस्वती दास को उनके कोलकाता के आवास में लटका पाया गया था। इस साल शहर में इस तरह की यह चौथी घटना थी जिसमें शोबिज इंडस्ट्री का कोई सदस्य शामिल था। सरस्वती की दादी ने उन्हें कस्बा इलाके में उनके बेदियाडांगा आवास पर लटका पाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

R22 7 1

12.  रश्मिरेखा ओझा (Rashmirekha Ojha)

इस साल जून महीने में ओडिया एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा ने भी खुदखुशी कर ली थी। 18 जून 2022 को एक्ट्रेस को ओडिशा के भुवनेश्वर में उन्हीं के घर पर लटका हुआ पाया गया था। वहीं इस मामले में उनके पिता ने उनकी बेटी की मौत के पीछे उनका लिव-इन पार्टनर संतोष पात्रा पर आरोप लगाया था।

R23 8 1

13.  वैशाली टक्कर (Vaishali Takkar)

टीवी सीरियल ससुराल सिमर का फेम वैशाली टक्कर के निधन की खबर भी टीवी जगत के सितारों के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। इस साल 16 अक्टूबर 2022 को एक्ट्रेस ने इंदौर के तेजाजी नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। वहीं उनके फंदे से लटके सबसे पहले उनके पिता ने देखा था। आत्महत्या के समय उनके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था, जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसी राहुल नवलानी पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। वो चाहती थी की 2.5 साल से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए राहुल को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उनके सुसाइड का केस काफी समय तक सुर्खियों में छाया हुआ था।

R24 8 1

 

14.  तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma)

इस साल के सबसे चर्चित सुसाइड केस में एक नाम 20 वर्षीय एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का भी रहा। अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल फेम तुनिषा ने 24 दिसंबर 2022 को अपने शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस केस में एक्ट्रेस की मां ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान पर उनकी हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में एक्ट्रेस की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने शीजान खान को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं।

Tags: Actors Who Committed Suicide Between 2020-2022 Bidisha De Majumdar Disha Salian entertainment news Manjusha Niyogi Pallavi Dey Rashmirekha Ojha Sandeep Nahar Saraswati Das Sejal Sharma Sushant Singh Rajput Tunisha Sharma vaishali takkar
Previous post
Next post

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Whatsapp Instagram Facebook Twitter Youtube Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.