Sidharth-Kiara Marriage: कियारा-सिद्धार्थ की शादी को लेकर आया अपडेट, दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

0
418
Sid-kiara
Sid-kiara

Sidharth-Kiara Marriage Updates: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी की चर्चा सुर्खियों में छाई हुई हैं, लेकिन अभी तक दोनों मे से किसी ने भी कोई ऑफिशियल बयान नहीं किया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद फैंस उम्मीद रहे हैं कि कियारा कुछ बड़ा ऐलान कर सकती हैं। वहीं अब कियारा के एक खास दोस्त ने इन दोनो के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image50 resized

दोस्त ने किया खुलासा

कियारा आडवाणी के दोस्त ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। कियारा के दोस्त से दोनों की शादी को लेकर पूछे गए सवाल कि, क्या वो जनवरी में शादी कर रही हैं?  इसपर एक्ट्रेस के दोस्त ने जवाब दिया कि, ‘मुझे नहीं लगता कि दोनों में से किसी ने भी अभी शादी के बारे में सोचा है। शादी की सभी अफवाहों को खारिज करते हुए आगे कहा कि, ‘कियारा इस वक्त अपने करियर को गोल्डन फेज में हैं और इस वक्त में शादी उनके करियर पर ब्रेक लगा सकता है, क्योंकि कई एक्ट्रेसेस के साथ देखने को मिला है कि शादी के बाद एक्ट्रेसेस का एक्टिंग करियर प्रभावित हो जाता है।’

Image48 resized

शाहिद कपूर ने बताया सच

सिद्धार्थ-कियारा को लेकर शाहिद कपूर ने बड़ा खुलासा किया। करण जौहर  के शो ‘कॉफी विद करण’ में शाहिद कपूर ने कहा था कि, ‘इस साल के अंत में कियारा आडवाणी एक बड़ा एलान करने वाली हैं, जोकि किसी फिल्म का नहीं होगा।’ वहीं अब सच क्या है कि ये तो कियारा और सिद्धार्थ ही जानते हैं।

Image49 resized

फैंस कर रहे है बेसब्री से शादी का इन्तजार

सिद्धार्थ-कियारा बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। साथ ही इस कपल को साथ देखकर फैंस भी उन पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। वहीं दोनों की शादी देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है और काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं।  दोनों फिल्म ‘शेरशाह’ में नजर आए थे, जिसके बाद ये जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन छा गई। वहीं अब देखना है कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कब अपनी शादी का ऐलान करते हैं।