Rakul Preet Singh: 14 से 15 घंटे पानी में रहकर किया अंडरवाटर सीन शूट, ठंड से बचने के लिए टीम डाल रही थी गर्म पानी

0
326
Rukul preet singh

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रकुल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आई लव यू’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये फिल्म रोमांस और थ्रिलर से भरपूर हैं। फिल्म में रकुल बेहद अगल अंदाज में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए करीब 14-15 घंटे का अंडरवाटर सीन शूट किया हैं, वो भी जनवरी के महीने में। वहीं अब रकुल ने एक मीडिया इंटरव्यू से एक बात चीत के दौरान बताया कि आखिर उनके  लिए इसे शूट करना कितना मुश्किल रहा। साथ ही अपने फिटनेस के लिए चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस ने अपना वर्कआउट रूटीन भी बताया है।

Rakul Preet Singh stayed in water for 14 hrs for I Love You scene

रकुल प्रीत ने बताया अपनी फिटनेस का राज

आपको बता दें कि जब एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि फिल्म की रिलीज से पहले स्टार्स को बहुत टेंशन होती है कि लोग पसंद करेंगे या नहीं। तो एक्ट्रेस ने कहा कि ‘प्रेशर तो नहीं होता है, एक एक्साइटमेंट होती है। रिव्यू जानने की एक्साइटमेंट होती है। कैसा रिस्पॉन्स आएगा, लोगों को काम कैसा लगा, फिल्म कैसी लगी। आई थिंक एक घबराहट होती है।’ रकुल से पूछ गया कि रिलीज से एक रात पहले क्या उनको नींद आती है? तो एक्ट्रेस ने कहा कि हां, अब आ जाती है। रिलीज रात से पहले शायद न आए। मेरा ये मानना है कि जब पिक्चर बन गई, शूट हो गई, एडिट ब्लॉक हो गया तो मेरा काम खत्म हो गया। मेरे स्ट्रेस लेने या न लेने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। ऑडियंस देखना है कि क्या रिएक्शन देने वाली है।’ रकुल से आगे पूछा गया कि 15 घंटे पानी में रह कर शूटिंग करना उनके लिए कितना चैलिंजिंग रहा? तब एक्ट्रेस ने कहा कि,  ‘मेरी लाइफ की सबसे मुश्किल शूटिंग थी. दोपहर 2 बजे से लेकर रात के 4 बजे तक मैं पानी में थी। एक सिक्वेंस दिन का था एक रात का। जब आधे घंटे के लिए पानी से निकलती थी तो ऐसा नहीं था कि कपड़े सुखा सकते थी क्योंकि फिर पानी में जाना था तो गीला ही रहना था। जनवरी में शूट किया था हमने, उस वक्त काफी हवा चलती है। हर शॉट के बाद मेरी टीम मेरे ऊपर गर्म पानी डाल रही थी ताकि हड्डियां ठंडी न पड़े।’  उन्होंने आगे बताया कि हर ढाई मिनट पानी के अंदर रहना था, इसकी ट्रेनिंग स्कूबा इंस्ट्रक्टर ने दी थी। कुछ दिन वो ट्रेनिंग चली थी कि किस तरह सांस रोककर ज्यादा देर तक पानी के अंदर रहना है।” रकुल अपनी फिटनेस को लकेर बताती है कि ये ‘एक डिसिप्लिन है। वर्कआउट मेरे लिए बहुत जरूरी है। मेरी सुबह ही वर्कआउट से होती है। जैसे लोगों के लिए टीवी देखना जरूरी है, खाना खाना जरूरी है वैसे ही मेरे लिए वर्कआउट जरूरी है। वर्कआउट के बिना मैं मूडी हो जाती हूं। मुझे लगता है कि अगर मैंने पसीना नहीं निकाला है तो मेरा दिमाग नहीं चल रहा है। इसलिए एक घंटे का वर्कआउट और हेल्दी लाइफस्टाइल। ऐसा नहीं है कि मैं खाती नहीं हूं। मैं रोटी भी खाती हूम, चावल भी खाती हूं, मैं घर का खाना प्रिफर करती हूं।’

I Love You Teaser Release | रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'आई लव यू' का टीजर हुआ रिलीज, इश्क के जुनून में डूबे दिखे कलाकार | Navabharat (नवभारत)

रकुल ने फिल्म में अपने कैरेक्टर को लेकर की बात

‘आई लव यू’ में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरा कैरेक्टर सत्या का है जो बहुत लविंग है, केयरिंग है। लेकिन डेटरमिन और स्ट्रांग भी हैं। जो फिल्म में पता चलता है। मेरा मानना है कि हर लड़की के अंदर एक सत्या छुपी होनी चाहिए….जो सही को सही और गलत को गलत कह सके।’ रकुल ने आगे कहा कि ये फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर है, इस तरह का जोनर काफी टाइम से नहीं आई। हमने डर, गुप्त इस तरह  की कई फिल्में देखी हैं। मुझे लगता है आई लव यू काफी फास्ट फेज और यंग फिल्म है जो आपको स्क्रीन से चिपकाए रखेगी इसीलिए लोगों को जरूर देखनी चाहिए।’