Tunisha Sharma Death Case: तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘सेट पर ड्रग्स लेता था शीजान’

0
295
Tunisha Sharma Death Case
Tunisha Sharma Death Case

Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma Death Case) की मौत के केस में पुलिस की जांच जारी है। एक्ट्रेस की अचानक सुसाइड की खबरों ने पूरे देश को चौका दिया था। इस मामले में एक्ट्रेस की मां ने तुनिषा के को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके कारण पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तुनिषा की मां ने एक बार फिर शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सेट पर ड्रग्स लेता था शीजान!

हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए तुनिषा की मां ने शीजान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘मेरी बेटी ने मुझे बताया था कि शीजान सेट पर ड्रग्स का सेवन करता था।‘ इसके अलावा उन्होंने बताया कि, ‘शीजान ने मेरी बेटी को इस्लाम धर्म का पालन करने के लिए मजबूर किया। शीजान ने हिजाब पहनने के लिए भी मजबूर किया था।‘

 

तुनिषा की मां ने कही ये बात

तुनिषा की मां ने इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि शीजान खान मेरी बेटी तुनिषा शर्मा को धोखा दे रहा था और मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी, जब तक शीजान को सजा नहीं मिल जाती। उन्होंने आगे कहा कि, ‘शीजान मेरी बेटी को हादसे के बाद कमरे से ले गया लेकिन एम्बुलेंस को फोन नहीं किया। यह मर्डर भी हो सकता है।‘

तुनिषा की मां हुईं भावुक

इस मामले पर बात करते हुए एक्ट्रेस की मां ने आगे कहा कि, ‘तुनिषा ने एक बार अपना फोन चेक किया और पाया कि शीजान उसे धोखा दे रहा है। तुनिषा ने जब शीजान से इस बारे में पूछताछ की तो उसने मेरी बेटी को थप्पड़ मार दिया।‘ इसके बाद तुनिषा की मां ने भावुक होते हुए कहा कि,  ‘मेरी बेटी चली गई, अब मैं अकेली हूं।‘

 

तुनिषा ने सेट पर लगा ली थी फांसी!

बता दें कि इसी महीने 24 दिसंबर 2022 को अपने शो अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर फांसी लगाकर तुनिषा ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में एक्ट्रेस की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने एक्ट्रेस के को-स्टार शीजान खान को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। वहीं हाल ही में शीजान के फोन से उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड का खुलासा भी हुआ था।