South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Year End 2022: इस साल इन सितारों ने ली अंतिम सांस, जानें नाम
 Year End 2022: इस साल इन सितारों ने ली अंतिम सांस, जानें नाम
Year End 2022
मनोरंजन

Year End 2022: इस साल इन सितारों ने ली अंतिम सांस, जानें नाम

by News Desk December 30, 2022

Year End 2022: साल 2022 में लोगों ने बहुत उतार चढाव देखे हैं। इस साल कोरोना से लेकर कई बीमारियों ने सभी को काफी परेशान किया। हालांकि हमारे बी-टाउन के सितारें भी इस साल के प्रकोप से वंचित नहीं रह पाए। इस साल कई फिल्मी सितारों ने अपनी जान गवां दी। उनमें से कईयों की मौत से पूरे देश में शोक का माहौल छा गया था। साल 2022 की समाप्ति के साथ आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया है।

  1. पंडित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj)

इस साल दुनिया को अलविदा कहने वाले सितारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पंडित बिरजू महाराज का। उन्हें उनके कार्यकाल में दिए गए योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। यहां तक की साल 1986 में बिरजू महाराज को पद्म विभूषण अवार्ड से भी सम्मानित किया था। इसी साल 17 जनवरी 2022 को उनका निधन हो गया और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

  1. लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)

म्यूजिक इंडस्ट्री की स्वर कोकिला कही जाने वाली सिंगर लता मंगेशकर ने भी इसी साल 6 फरवरी 2022 को अपनी अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने 6 दशक के करियर में कई भाषाओं में गाने गाए। वहीं उन्हें सिंगिंग जगत में उनके कभी ना भूलने वाले योगदान के लिए भारत के सर्वोच्चय सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था। इसके अलावा भी फिल्मों में उनके सुपरहिट गानों के लिए कई अवार्ड्स से सम्मानित किया गया था। कोविड से जुड़ी जटिलताओं के चलते 6 फरवरी 2022 को मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनकी मधुर आवाज के कारण उन्हें सिंगिंग इंडस्ट्री की स्वर साम्राज्ञी के नाम से भी जाना जाता है।

  1. बप्पी लहरी (Bappi Lahiri)

इसी साल फरवरी महीने में बप्पी लहरी की मौत की खबर से सिंगिंग इंडस्ट्री को एक और झटका लगा था। लता मंगेशकर के निधन के महज 9 दिन बाद 15 फरवरी 2022 को सिंगिंग इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर बप्पी लहरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके दमदार गानों और बुलंद आवाज की वजह से उन्हें डिस्को-किंग के नाम से जाना जाता था। वहीं उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में कई गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था।

  1. के के (K.K)

मशहूर सिंगर के.के की मौत ने सिंगिंग इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ सभी को हिला के रख दिया था। 53 साल की उम्र में 13 मई को उनका निधन हो गया। बता दें कि सिंगर दक्षिण कोलकाता में एक कॉलेज द्वारा आयोजित एक संगीत प्रोग्राम के दौरान परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली में भी गाने रिकॉर्ड किए हैं।

5.  सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala)

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत ने उनके परिजन सहित फैंस और पूरे पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान करके रख दिया था। बता दें कि मूसेवाला को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी, जिसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। सिंगर को  उनके ‘सो हाई’ गाने से जबरदस्त प्रसिद्धी मिली थी। वहीं उन्होंने चुनाव के दौरान कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा लेकिन उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और वह हार गए थे।

  1. सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi)

इस साल दुनिया को अलविदा कहने वाले सितारों में एक नाम सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का भी हैं। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी 25 से अधिक हिंदी टेलीविजन शो में दिखाई दिए। वहीं उन्हें टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की से पहचान मिली थी। इसी साल 23 जुलाई, 2022 को मुंबई में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। टीवी सीरियल्स के अलावा एक्टर कुछ फिल्मों में भी नजर आए थे।

  1. राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav)

अपनी कॉमेडी से पूरे देश को गुदगुदाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का भी इसी साल नई दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया।कॉमेडियन काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने 21 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में अपनी अंतिम सांसे ली। उन्हें लोग गजोधर भैया के नाम से जानते थे। इसके अलावा उन्हें किंग ऑफ कॉमेडी भी कहा जाता था। राजू श्रीवास्तव ने कई फिल्मों में भी काम किया था।

  1. दीपेश भान (Deepesh Bhan)

भाभी जी घर पर हैं फेम दीपेश भान का भी इसी साल हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उन्होंने कई टीवी शोज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। वहीं भाभी जी घर पर हैं में उन्हें मलखान के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली थी। 23 जुलाई 2022 को उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया था। उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के अलावा ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला,’ ‘FIR’ जैसे शोज में काम किया था।

  1. कृष्णा घट्टामनेनी (Krishna Ghattamaneni)

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कृष्णा घट्टामनेनी ने भी इस साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके बेटे महेश बाबू भी साउथ इंडियन सिनेमा के फेमस स्टार हैं। कृष्णा घट्टामनेनी ने अपने पूरे एक्टिंग करियर में लगभग 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्हें साल 2009 में तेलुगु फिल्मों में दिए गए उनके योगदान के लिए पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

 

  1. विक्रम गोखले (Vikram Gokhale)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले ने भी इसी साल पुणे के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली। विक्रम गोखले एक प्रसिद्ध हिंदी सिनेमा, टेलीविजन और रंगमंच अभिनेता थे जो मराठी रंगमंच में अपने काम के लिए जाने जाते थे।उन्होंने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्हें सलमान खान और ऐश्वर्या राय की ब्लॉकबस्टर फिल्म हम दिल दे चुके सनम से लोकप्रियता मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय के पिता का किरदार निभाया था। इस साल 26 नवंबर 2022 को एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Share This:

Tags: Bappi Lahiri Celebs Who Lost Life This Year Deepesh Bhan entertainment news K.K Krishna Ghattamaneni lata mangeshkar Pandit Birju Maharaj Siddhaanth Vir Surryavanshi Sidhu Moose Wala Vikram Gokhale Year End 2022
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.