Siddhant Chaturvedi: तृप्ति डिमरी ने दिया सिद्धांत चतुर्वेदी को धोखा, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

0
602
Siddhant Chaturvedi

Siddhant Chaturvedi: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिद्धांत ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई हैं। बात दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

इस फिल्म में सिद्धांत के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर लगातार लाइमलाइट में छाए हुए हैं। इस फिल्म में सिद्धांत एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वहीं हाल ही में सिद्धांत ने अपनी को-एक्टर तृप्ति डिमरी को लेकर एक मजेदार वाकया शेयर किया है। एक्टर ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है।

Siddhant Chaturvedi

तृप्ति ने दिया सिद्धांत को धोखा

बता दें कि एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान द्धांत चतुर्वेदी ने खाने को लेकर एक मजाकिया वाकया साझा किया। सिद्धांत ने कहा कि तृप्ति ने उन्हें पनीर मोमोज खाने के लिए तैयार किया लेकिन जब वह पनीर मोमोज खाने पहुंचे तो उनको लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है।

उन्होंने ‘धड़क 2’ की अपनी सह-कलाकार तृप्ति डिमरी के सुझाव पर पनीर मोमोज ट्राई किया था। नॉर्मल वेज मोमोज या चिकन मोमोज के बजाय, उसने पनीर मोमोज पर जोर दिया। सिद्धांत ने कहा कि पनीर मोमोज को लेकर उनका अनुभव बहुत खराब रहा है।

उन्हें चखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया को दर्शाते हुए, उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि मोमोज खाने के बाद, मैं ऐसा था, ‘भाई साहब, यह क्या है? यह नहीं हो सकता’। अभिनेता ने कहा, “मैंने एक पोस्ट साझा की जिसमें मैंने लिखा था कि मैं उस डिश को फिर कभी नहीं जज करूंगा और इसका मतलब है कि मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं इसे अपने जीवन में फिर कभी नहीं खाऊंगा।”

ये भी पढ़ें: Malavika Mohanan: सिद्धांत चतुर्वेदी संग फिल्म ‘युध्रा’ में अपने इंटिमेट सीन पर बोलीं मालविका मोहनन, कहा- ‘इन्हें फिल्माना आसान….’

Siddhant Chaturvedi

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

करण जौहर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धड़क 2’ का ऐलान किया है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इस फिल्म को साजिया इकबाल डायरेक्ट कर रही हैं।

इस फिल्म को लेकर करण जौहर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि इस फिल्म में जो अलग वर्ग के लोगों के बीच लव स्टोरी दिखाई जाएगी। ये फिल्म 22 नवंबर को साल 2024 में रिलीज की जाएगी।