Malavika Mohanan: सिद्धांत चतुर्वेदी संग फिल्म ‘युध्रा’ में अपने इंटिमेट सीन पर बोलीं मालविका मोहनन, कहा- ‘इन्हें फिल्माना आसान….’

0
438
Malavika Mohanan

Malavika Mohanan: मालविका मोहनन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। मालविका ने मलयालम और तमिल फिल्मों में एक से बढ़कर एक किरदार से अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा हैं। वहीं बॉलीवुड में वह पहली बार माजिद मजीदी की बियॉन्ड द क्लाउड्स फिल्म में नजर आई थीं।

वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस हिंदी दर्शकों का दिल जीतने की वापसी कर रही हैं। उनकी फिल्म युध्रा जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में मालविका एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

इस फिल्म का पहला गाना साथिया कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों के किरदारों की शानदार प्रेम कहानी देखने को मिली है। हाल में ही एक्ट्रेस ने एक बातचीत के दौरान फिल्म में अपने और सिद्धांत चतुर्वेदी के केमिस्ट्री पर खुल कर बात की है।

Malavika Mohanan

सिद्धांत संग केमिस्ट्री पर बोलीं मालविका

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मालविका ने कहा, “इंटिमेसी को फिल्माना और कैमरे पर सहज दिखाना आसान नहीं है। आजकल, सेट पर इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर हैं, जो बहुत अच्छी बात है। सीमाओं को जानना काफी महत्वपूर्ण है। इटिमेसी वाले दृश्यों को फिल्माना इतना सहज और आसान नहीं है, लेकिन कोर्डिनेटर्स इसे आसान बना रहे हैं।”

अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म के गाने ‘साथिया’ को फिल्माते हुए एक बड़ी चुनौती सामने आई। उन्होंने कहा, “इंटिमेसी से ज्यादा हम गाने की शूटिंग के दौरान ठंड को लेकर चिंतित थे। उस गाने में हमें किस करना था, हम बीच लहरों में भींगे हुए खड़े थे और ठंड लग रही थी।

हमारे दिमाग में बस यही चीज थी कि हमें किस करना है।” बता दें कि मालविका ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘पट्टम पोले’ से अपने एक्टिंग कियर की शुरूआत की थी। युध्रा फिल्म के गाने, टीजर और ट्रेलर में उन्हें काफी पसंद किया गया है। एक गाने में मालविका और सिद्धांत की समुदंर के बीच काफी इंटिमेसी वाली दृश्य शूट किए गए हैं, जिनमें दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: Tripti Dimri: इन फिल्मों में नजर दिखेगा तृप्ति डिमरी की एक्टिंग का कमाल, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर है एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्टस

Malavika Mohanan

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

एक्ट्रेस ने आगे बताया, “जब हम इस तरह के दृश्यों को फिल्माते थे, तो हमारे मन में बस यही चलता था कि सीन खत्म हुआ या नहीं, बहुत ठंड है। यह काफी मजेदार था।”अभिनेत्री ने कहा कि किसिंग सीन करने के पीछे के ज्यादातर पल मूर्खतापूर्ण और मजेदार ही होते हैं।

बताते चलें कि ‘युध्रा’ 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहन, राघव जुयाल, राम कपूर, राज अर्जुन, गजराज राव आदि कलाकार नजर आने वाले हैं।