Tripti Dimri: इन फिल्मों में नजर दिखेगा तृप्ति डिमरी की एक्टिंग का कमाल, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर है एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्टस

0
780
Tripti Dimri

Tripti Dimri: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साल 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ से तृप्ति के नाम को पहचान मिल गई। एनिमल में तृप्ति डिमरी के साथ राणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थी।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से तृप्ति ने अपने किरयर में एक अलग मुकाम हासिल कर लिया हैं। इस फिल्म के बाद तृप्ति नेशनल क्रश बन गई थीं। एक्ट्रेस के पास फिलहाल कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं, जो रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर होंगी। इन सभी फिल्मों में तृप्ति अलग-अलग किरदार में नजर आएंगी।

Tripti Dimri

इस फिल्म में नजर आएंगी तृप्ति

बता दें कि तृप्ति डिमरी सबसे पहले फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें राजकुमार राव के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। वहीं फिल्म में मल्लिका शेरावत की एंट्री भी लोगों को बेहद सरप्राइजिंग लगी।

यह फिल्म 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों मे रिलीज के लिए तैयार है। अब बात करते हैं तृप्ति की हॉरर-कॉमेडी से भरपूर आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 की। इस फिल्म में तृप्ति अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का लगाती नजर आएंगी। इस फिल्म में कार्तिक और तृप्ति के अलावा विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के अलावा भी कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होगी।

ये यबी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर ने शेयर किया अपने जीवन और करियर का सबसे पसंदीदा पल, इस फिल्म का है दृश्य

Tripti Dimri

धड़क 2 में भी आएंगी नजर

धड़क 2 में तृप्ति एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी संग नजर आएंगी। इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म की घोषणा निर्देशक करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस साल 27 मई को की थी। इस फिल्म की घोषणा के साथ करण ने लिखा था, ”यह कहानी है थोड़ी अलग क्यूंकि एक था राजा, एक थी रानी – जात अलग थी…ख़त्म कहानी”।

एनिमल फिल्म से भाभी 2 के नाम से प्रसिद्ध हुईं तृप्ति डिमरी अब एक बार फिर से फिल्म एनिमल में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनिमल 2 में एक बार फिर से तृप्ति भाभी 2 बनकर लौटेंगी। हालांकि, फिल्म की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इतना जरूर है कि एनिमल फिल्म के आखिर को देखकर यही कयास लगाए जा रहे हैं कि एनिमल 2 जरूर आएगी।