Pathaan Trailer Date: ‘पठान’ के ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान, फर्जी निकले केआरके के दावे

0
380
Pathaan Trailer Date
Pathaan Trailer Date

Pathaan Trailer Date: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान रिलीज से पहले ही मुश्किलों में फंस गई है। फिल्म को लेकर बॉयकॉट गैंग और नेटीजंस का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं हाल ही फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट में बदलाव की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि अब पठान को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है, जिसने यह कंफर्म कर दिया है कि पठान के रिलीज डेट और नाम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसी के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

फर्जी निकले फिल्म के पोस्टपोन होने के दावे

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने ‘पठान’ को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया है कि फिल्म का न ही नाम बदला और न ही रिलीज डेट। इसी के साथ ‘पठान’ 25 जनवरी को ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। वहीं इस खबर को सुनने के बाद जहां एक तरफ किंग खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ उनके हेटर्स के चेहरे का रंग उड़ गया है।

 

‘पठान’ का ट्रेलर के रिलीज डेट का ऐलान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पोस्ट के साथ तरण आदर्श ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि ‘पठान’ का ट्रेलर 10 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। इस खबर ने अब शाहरुख के फैंस की बेताबी को और भी बढ़ा दिया है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। इसी के साथ खबरें हैं कि ‘पठान’ में बॉलीवुड के भाईजान, सलमान खान का भी एक कैमियो है।

केआरके ने ट्वीट कर किया था बड़ा दावा

आपको बताते चलें कि हाल ही में केआरके ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘यह खबर कंफर्म है कि #पठान का टाइटल अब नहीं रहा। ऑरेंज बिकिनी भी नहीं रही। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन करने का फैसला किया है, जिसकी आधिकारिक घोषणा आज या कल आ सकती है।‘ हालांकि अब तरण आदर्श के ट्वीट ने उनके इस दावों को झूठा करार दे दिया है।