Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani : इस दिन रिलीज होगा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर, आलिया भट्ट ने की डेट की अनाउंसमेंट

0
581
rocky aur rani ki prem kahani

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’  को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया हैं। इस फिल्म के साथ करण डायरेक्शन की दुनिया में 7 बाद कमबैक करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। हाल ही में इसका सॉन्ग ‘तुम क्या मिले’ रिलीज किया गया। जो फैंस की टॉप सॉन्ग लिस्ट में शामिल हो चुका है। वहीं अब फैंस को इसके ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब आलिया भट्ट ने उनकी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट रिवील कर दी है।

Rocky aur Rani Kii Prem Kahaani' trailer to be out on this date

आलिया भट्ट ने किया ट्रेलर रिलीज डेट का एलान

करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। अब आलिया भट्ट और करण जौहर ने इसके ट्रेलर को रिलीज करने की डेट रिवील कर दी है। आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट 4 जुलाई बताई है। इस दौरान आलिया काफी गॉर्जियस लग रही थीं। उनके चेहरे पर मुस्कान थी। साथ ही उन्होंने हाथ से 4 का इशारा करते हुए अपने फैंस को ये खुशखबरी दी।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani teaser starring Ranveer Singh and Alia Bhatt to release on June 20; trailer out in July : Bollywood News - Bollywood Hungama

रणवीर और आलिया की जोड़ी ने पहले भी मचाया है बड़े पर्दे पर धमाल

आपको बता दें कि रणवीर और आलिया की जोड़ी इससे पहले जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म को फैंस की ओर से बेशुमार प्यार मिला था और ये जेड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं एक बार फिर रणवीर आलिया के फैंस उनकी धमाकेदार केमिस्ट्री देखने के लिए बेकरार हैं। इससे पहले ट्रैक की बात करें तो इसमें करण जौहर की फिल्मों का पूरा फील दिखाई दे रहा है। जहां स्नों के बीच शिफॉन साड़ी में डांस करती एक्ट्रेस और पहाड़ों के बीच दोनों का डांस देख फैंस इसकी रिलीज को लेकर खासा एक्साइटेड हैं। ये फिल्म 28 जुलाई से थिएटर्स में दस्तक देगी।