Bigg Boss Ott 2: सलमान ने लगाई फलक नाज की क्लास, अभिषेक मल्हान संग की थी फलक नाज ने बदतमीजी

0
441
Bigg Boss Ott 2

Bigg Boss Ott 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान सलमान खान की मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। बीते वीकेंड के वार में सलमान ने जद हदीद की जमकर क्लास लगाई थी साथ ही आकांक्षा पुरी को खूब खरी खोटी सुनाई थी। वहीं इस बार सलमान ने रविवार को फलक नाज की भी वाट लगा दी। सलमान ने फलक को अभिषेक के परिवार के बारे में गलत बोलने को लेकर फलक की क्लास लगाई साथ ही अभिषेक ने इन सबके बाद कैमरे के सामने जाकर अपने परिवार से माफी भी मांगी।

Bigg Boss OTT 2 Salman Khan slammed Falak Naaz for raised questions on Abhishek Malhan upbringing - Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने फलक नाज को लगाई फटकार, अभिषेक मल्हान की

फलक नाज ने की थी अभिषेक मल्हान संग बदतमीजी

शो में काफी वक्त से अभिषेक के मुंहफट अंदाज को लेकर स्याप्पे होते रहे हैं। ऐसे में फलक नाज ने अभिषेक की परवरिश पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। वहीं उनके परिवार को भी झगड़े में लाया गया। फिर क्या सलमान खान को मौका मिल गया और उन्होंने फलक नाज को इसके लिए अच्छे से सुना डाला। हालांकि फलक नाज ने सलमान खान को अपनी सफाई दी और कहा कि उन्होंने अभिषेक के परिवार के लिए कभी कुछ नहीं कहा।

Bigg Boss OTT 2: Falaq Naaz Calls Abhishek Malhan aka Fukra Insaan 'Gay', Netizens Slam The Actress (Watch Viral Video) | 📺 LatestLY

कैमरे के सामने जा कर अभिषेक ने मांगी माता-पिता से माफी

वहीं इन सबके बाद अभिषेक मम्मी पापा को लेकर काफी इमोशनल हो जाते हैं। हालांकि बाद में फलक अभिषेक से भी कहती नजर आईं कि उन्होंने कभी भी उनके मां बाप के बारे में कुछ नहीं कहा। इस दौरान फलक ने हाथ भी जोड़े। बाद में अभिषेक ने कैमरे के पास जाकर अपने माता पिता से माफी मांगी और कहा कि वे उनसे बहुत  प्यार करते हैं। आपको बता दें कि सलमान खान का ये रियलिटी शो 24 घंटे जिओ सिनेमा पर टेलीकास्ट होता है और आए दिन शो में नए नए हंगामे देखने को मिलते हैं। वहीं अब इस वीकेंड के वार के बाद बीबी हाउस का माहौल कैसा होगा और शो में कई सारे नए नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।