Rana Naidu Trailer Launch: ताज होटल में लॉन्च हुआ ‘राणा नायडू’ का ट्रेलर, चाचा-भतीजे की जोड़ी लगी कमाल

0
341
Rana Naidu Trailer Launch

Rana Naidu Trailer Launch: ‘बाहुबली’ फेम ‘भल्लालदेव’ यानी राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर जल्द ही वेव सीरीज ‘राणा नायडू’ (Rana Naidu) के साथ अपनी ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। खास बात यह है कि इस सीरीज में एक्टर के रियल लाइफ चाचा और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) भी नजर आने वाले हैं। दोनों इस वेब सीरीज में बाप-बेटे के किरदार में नजर आएंगे, लेकिन दोनों के बीच दुश्मनी देखने को मिलेगी। हाल ही में मुंबई में एक्टर के इस वेब सीरीज के ट्रेलर का लॉन्च इवेंट रखा गया, जिसमें शो की पूरी स्टारकास्ट ने शिरकत की। इस दौरान सबने खूब मस्ती की और वेंकटेश ने अपनी फिल्म अनाड़ी का गाना भी गाया।

ताज में लॉन्च हुआ ‘राणा नायडू’ का ट्रेलर

आपको बता दें कि बुधवार की शाम को मुंबई के फेमस ताज होटल में ‘राणा नायडू’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए एक भव्य इवेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान डांस और मस्ती के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट से खूब बातचीत भी हुई। सबने मीडिया द्वारा किए गए सवालों के जवाब दिए। वहीं इस दौरान वेंकटेश ने अपनी तीस साल पुरानी फिल्म अनाड़ी को याद किया और फिल्म का फेमस गाना फूलों सा चेहरा तेरा, कलियों सी मुस्कान है भी गाकर सबका मनोरंजन किया। इस दौरान मीडिया के साथ स्टार्स के फैंस को भी आमंत्रित किया गया था और वेंकटेश द्वारा गाना गाते ही पूरी महफिल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।

https://twitter.com/OfflGoogle/status/1625873003799265282?s=20

https://twitter.com/agk4444/status/1625931890342363158?s=20

 

वेंकटेश दग्गुबाती ने कही ये बात

इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म के बारे में बात करते हुए वेंकटेश दग्गुबाती ने कहा कि, ‘सीरीज में मेरा नागा का किरदार है जो अपने आप में काफी अद्भुत और अलग है। इस किरदार के कई भावनात्मक पहलू हैं। यह किरदार काफी मजेदार है जिसमें कुछ अच्छाइयां हैं और कुछ बुराइयां भी हैं । मेरे किरदार को लोग प्यार भी करेंगे और नफरत भी करेंगे। इस सीरीज में पहली बार अपने भतीजे राणा दग्गुबाती के साथ स्क्रीन शेयर किया है जो काफी यादगार रहा।’ आपको बता दें कि एक्टर की ये एक्शन से भरपूर वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 मार्च से स्ट्रीम होगी।

330854901 487439826938721 3836285770371471983 n

राणा दग्गुबाती ने सीरीज को लेकर कही ये बात

राणा नायडू को लेकर बात करते हुए राणा दग्गुबाती ने कहा कि, ‘मैने अपनी जिंदगी में ज्यादातर प्रयोगात्मक किरदार निभाए हैं लेकिन जब पहली बार इस सीरीज की कहानी सुनी, तो मुझे बहुत अलग तरह की लगी और मैं समझ गया कि इसके लिए मुझे किस तरह की तैयारी करनी पड़ेगी। इसमें सबसे ज्यादा चैलेंजिंग यही था फिल्म के दोनों निर्देशक के साथ काम करना। दोनों निर्देशक एक दूसरे से एकदम अलग हैं। एक दिन में दो अलग लोगों से निर्देशन लेना मेरे लिए बहुत ही चैलेजिंग रहा।’