Monday, July 14, 2025
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनFatwa Against Uorfi Javed: उर्फी जावेद पर टूटा मुसीबत का पहाड़, फैजान...

Fatwa Against Uorfi Javed: उर्फी जावेद पर टूटा मुसीबत का पहाड़, फैजान अंसारी ने जारी किया फतवा

Fatwa Against Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने अतरंगी कपड़ों के चलते अक्सर ही लाइमलाइट में छाई रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपने कपड़ो के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जिसे लेकर उन्हें हमेशा ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हालांकि अब उनके कपड़ों ने उन्हें एक बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। दरअसल, पब्लिक प्लेस में आपत्तिजनक कपड़े पहने कर अंग प्रदर्शन करने के लिए उर्फी जावेद के खिलाफ फतवा जारी हो गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक्ट्रेस के खिलाफ ये फतवा जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जब उर्फी जावेद को इंतकाल के समय कब्रिस्तान में भी जगह नहीं दी जाएगी।

328967857 1847887312251623 905779114186381307 n

कब्रिस्तान में नहीं मिलेगी जगह- फैजान अंसारी

फैजान अंसारी ने उर्फी को लेकर जुहू के कब्रिस्तान में अर्जी दी है। इसके साथ ही मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें बेहद शर्म आती है जब कोई कहता है कि मुस्लिम लड़की नंगी घूम रही है। इसी के साथ उन्होंने उर्फी पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि, जब उनका इंतकाल होगा तो उन्हें कब्रिस्तान में जगह भी नहीं दी जाएगी। फैजान ने कहा है कि, ‘उर्फी जावेद जिस तरह के कपड़े पहनती हैं, उससे दुनियाभर के मुसलमानों की बदनामी हो रही है। वह अगर ये कहती हैं कि वह इस्लाम को नहीं मानती हैं तो सबसे पहले अपना नाम बदले। हमें बहुत बुरा लगता है, जब कोई कहता है कि एक मुस्लिम लड़की इस तरह के कपड़े पहनती है’। अंसारी ने आगे बताया कि उन्होंने फतवा जारी करने के लिए दिल्ली के मौलाना और मुंबई के शहर काजी को भी शिकायत दी है। उर्फी अपना धर्म बदल लें। उन्होंने हर धर्म के लिहाज से भी सारी हदें पार कर दी हैं। फैजान ने आगे कहा कि, ‘उर्फी तो वैसे भी कई बार अपने इंटरव्यू में बोल चुकी हैं कि वो तो खुद को मुस्लिम मानती ही नहीं हैं।’

317346313 130261426533421 5988113116145821362 n 1

बिग बॉस ओटीटी के बाद शुरू हुआ था उर्फी का एक्सपेरिमेंट

आपको बता दें कि अपनी बोल्ड अदाओं और ड्रेसिंग सेंस से लोगों के होश उड़ाने वाली उर्फी जावेद एक समय पर टीवी की संस्कारी बहु रह चुकी है। उर्फी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से ही की थी, लेकिन बिग बॉस ओटीटी के साथ ही उनके रंग-ढंग और तेवर बदल गए, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया सेंसेशन बनने का फैसला कर लिया। आए दिन एक्ट्रेस अपने कपड़ो के साथ अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट करती रहती है, जिसको लेकर उन्हें हर बार लोगों के ताने सुनने पड़ते हैं, लेकिन उन्होंने कई बार ये साबित कर दिया है कि किसी के कुछ भी कहने से उनपर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

- Advertisment -
Most Popular