Ileana d’cruz : रिलीज हुआ इलियाना डिक्रूज की फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ का ट्रेलर, फिल्म रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा

0
615
Ileana d'cruz

Ileana d’cruz : बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं इन दिनों इलियाना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं बीते दिन यानी 27 फरवरी को इस ट्रेलर लॉच किया गया। इस फिल्म में इलियाना के साथ रणदीप हुडा भी लीड रोल में नजर आएंगे।

फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोगों में अभी से ही इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। फैंस के उत्साह को दोगुणा करने के लिए मेकर्स ने ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

fdfdfdffffghghgh

दहेज-प्रथा पर बनीं है फिल्म

आपको बता दें कि बीते दिन ‘तेरा क्या होगा लवली’ का ट्रेलर लॉच हो गया हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी ‘लवली’ के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ‘लवली’ एक ऐसी लड़की है जिसका रंग साफ नहीं है और उसके माता-पिता को उसकी शादी करनी है, लेकिन ‘लवली’ के सांवलेपन की वजह से उसे कोई दूल्हा नहीं मिल रहा है।

फिल्म में ‘लवली’ के किरदार को इलियाना डिक्रूज निभाती नजर आ रही हैं। रणदीप और इलियाना की यह फिल्म समाज के काले सच से सामना कर वाएगी। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘लवली’ के सांवले रंग की वजह से उसके माता-पिता को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेलर के एक दृश्य में लवली के पिता से दहेज देने को कहा जा रहा है। वहीं, ‘लवली’ को कई लड़केवाले रिजेक्ट करके जाते हुए दिखाई देते हैं। यह फिल्म समाज में फैले खूबसूरती के खोखले मानदंडों पर भी चोट करती नजर आएगी।

fccffddf

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि इलियाना डिक्रूज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ के ट्रेलर को साझा किया है। उन्होंने ट्रेलर के कैप्शन में लिखा है, ‘लवली की लाइफ में एक चीज हमेशा पक्की है, बैक-टू-बैक सियाप्पा।’

सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, इस फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो इलियाना की यह फिल्म ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ यानि 8 मार्च 2024 पर रिलीज की जाएगी।