Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यलाइफस्टाइलTop 5 Cheapest Cloth Market In Delhi : दिल्ली के कपड़े खरीदने...

Top 5 Cheapest Cloth Market In Delhi : दिल्ली के कपड़े खरीदने के लिए 5 सबसे सस्ते बाजार, मिलते हैं कई ब्रांड्स के कपड़े

Top 5 Cheapest Cloth Market In Delhi : देश की राजधानी दिल्ली अपने हर अंदाज़ और अनोखे इतिहास के लिए काफी मशहूर है। यहाँ की ऐतिहासिक इमारतें, अलग-अलग संस्कृतियों के लोग, स्ट्रीट फ़ूड के चर्चे और लाजवाब बाजार जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को काफी पसंद आता है। यहां वो सब है जिसकी कमी शायद आपको दूसरे राज्यों में दिखाई देती हो।

तभी तो इसे देश की आन बान और शान कहा जाता है। इसके साथ ही दिल वालों की दिल्ली के कुछ बाजार (Top 5 Cheapest Cloth Market In Delhi) के चर्चे भी देश भर में अपनी ख़ास पहचान के साथ मशहूर है।

Top 5 Cheapest Cloth Market In Delhi

फिर सरोजिनी मार्किट के सस्ते कपड़ों की बात हो या चांदनी चौक के लहंगों या हो गाँधी नगर के शेरवानी देश भर में इनका नाम बड़े ही शौक से लिया जाता है। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम बात करते हैं, दिल्ली की कुछ ऐसी ही मशहूर और खूबियों से भरपूर बाज़ारों की, जहां ना सिर्फ शॉपिंग बल्कि खान-पान की भी अलग-अलग वैरायटी आपको मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें : Summer Vaccation : इन 5 जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, प्रकृति के करीब होने का मिलेगा अहसास

सरोजिनी नगर मार्केट 

ये कहना कतई भी गलत नहीं होगा कि देश भर में जितना मशहूर दिल्ली का इंडिया गेट है उतना ही मशहूर सरोजिनी नगर है। सरोजिनी नगर को लोग सस्ते कपड़ो और बड़े-बड़े ब्रांड्स की कॉपी से भी जानते है। यहां ज़ारा और एच.एन.ऍम जैसे बड़े ब्रांड्स की कॉपी काफी सस्ते दामों में आपको आसानी से मिल जाएगी मगर शर्त है कि आपको बहुत बार्गेनिंग करनी पड़ेगी।

Top 5 Cheapest Cloth Market In Delhi

इस मार्किट में लड़कों से ज्यादा लड़कियों का सामान आपको देखने को मिल सकता हैं। यही कारण है कि यह बाजार लड़कियों की ज्यादा पसंदीदा बाजार मानी जाती है। सरोजिनी नगर में आपको वेस्टर्न और इंडियन दोनों ही स्टाइल के कपडे, ज्वेलरी, से लेकर जूतों तक सारी चीज़े मिल जायेंगी। ये मार्केट सोमवार को बंद रहती है। यहाँ आने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन सरोजिनी नगर है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब आप घर बैठे भी सरोजिनी नगर से शॉपिंग आसानी से कर सकते हैं क्योंकि अब सरोजिनी नगर मार्केट की ऑनलाइन वेबसाइट भी उपलब्ध है।

 

Top 5 Cheapest Cloth Market In Delhi

लाजपत नगर 

लाजपत नगर मार्केट को मिनी सरोजिनी भी कहा जाता हैं। यहां आपको स्ट्रीट शॉपिंग से लेकर डिज़ाइनर कपड़ों तक, ज्वेलरी, महेंदी आर्टिस्ट, स्ट्रीटफूड, फुटवियर और भी लगभग सब कुछ मिल जायेगा। इसके अलावा यह मार्केट सबसे ज्यादा महेंदी लगवाने के लिए मशहूर है। शादी व्याह हो या हो करवा चौथ महेंदी लगवाने के लिए यहां काफी भीड़ देखने को मिलेगी। दिल्ली भर में मशहूर डोलमा आंटी के मोमो भी लाजपत नगर मार्केट की शुरुआत में ही दिख जायेंगे। आप यहां मोमो खाना बिलकुल ना भूलें। लाजपत नगर मार्केट सोमवार को बंद रहती है। यहाँ आने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन है लाजपत नगर।

Top 5 Cheapest Cloth Market In Delhi

जनपथ 

जनपथ मार्केट दिल्ली गर्ल्स की पसंदीदा मार्केट्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आता हैं। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन जनपथ है। एक छोटी सी तंग गलीयों में सिमटी इस मार्केट में आपको तमाम ट्रेंडी ऑउटफिट आसानी से मिल जायेंगे। इसके अलावा जनपथ मार्केट ज्वेलरी के दीवानों के लिए बेस्ट मार्केट मानी जाती है। यहां आपको सभी तरह की ज्वेलरी एकदम अच्छे दाम में मिल जाएगी।

जनपथ मार्केट में रोड की तरफ आपको काफी और भी स्टाइल्स कपड़े और ज्वेलर्स देखने को मिल जायेंगे। अगर आपको राजस्थानी कल्चर से लगाव है तो इन स्टाल्स के आस-पास आपको कई महिलाएं कपडे,अक्सेसरीज़, और होम डेकोर का सामान बेचते दिखाई देंगी। वहां से आप राजस्थानी कल्चर की चीज़े देख और ले सकते हैं। इस बात का खाशा ध्यान रखें की रविवार को जनपथ मार्केट बंद रहती है।

Top 5 Cheapest Cloth Market In Delhi

पालिका बाजार

अंडरग्राउंड फुल्ली एसी बाजार दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में स्थित है। इस मार्केट में ज्यादातर आपको लड़कों के कपडे और एक्सेसरीज मिल जायेंगे। इसके अलावा यह मार्केट सस्ते इलेक्ट्रॉनिक सामान और कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। ध्यान रहे यहां की लाइटिंग आपको कपडे लेने में थोड़ा गुमराह जरूर कर देगी, क्योंकि पालिका बाजार में लाइटिंग ब्लू कलर की है। जिसमें कपड़ों के कलर सिलेक्शन में आपको थोड़ी दिक्कत आ सकती है।

ये भी पढ़ें : Delhi – Ncr : इन जगहों पर मिलता है लाजवाब खाना, एक बार जरूर पहुंचे

इसलिए कपड़े लेने से पहले उसे एक बार अच्छे से देख लें। पालिका बाजार में आपको कपडे, गॉगल्स, जुत्ते, परफ्यूम, अक्सेसरीज़ और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स बहुत ही काम दामों में मिल जाएँगी। आपको बता दें की यह मार्केट रविवार को बंद रहती है, इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है।

Top 5 Cheapest Cloth Market In Delhi

मोनेस्ट्री मार्केट

जिस तरह सरोजिनी लड़कियों की पसंदीदा बाजार मानी जाती है। उसी तरह मोनेस्ट्री मार्केट लड़कों के लिए बेस्ट शॉपिंग अड्डा माना जाता है। यहां लड़को के लिए एक से बढ़कर एक ट्रेंडी कलेक्शन आपको मिल जाएगा।

विंटर वियर से लेकर गर्मी तक सभी मौसम के बेस्ट कपड़े आपको यहां एक दम सस्ते बजट में मिल जाएंगे। इसके अलावा लड़कों के लिए शूज, बेल्ट और अन्य असोसिरिज भी आपको मिल जाएगी। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन कश्मीरी गेट है। यह मार्केट सोमवार को बंद रहती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular