Charu Asopa : अब तक चारू असोपा को नहीं मिला रहने के लिए घर, तलाकशुदा एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर छलका दर्द

0
397
Charu Asopa
Charu Asopa

Charu Asopa: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। चारू ने अपनी एक्टिंग के दम पर घर घर में अपनी खास जगह बनाई हैं। लेकिन चारू को अपनी लाइफ में इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा हैं।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में उन्होंने अपने स्ट्रगल को शेयर किया कि और बताया कि सिंगल मदर को अकेले अपार्टमेंट मिलना कितना मुश्किल है। एक्ट्रेस के सिंगल मदर होने की वजह से कोई भी घर देने के लिए तैयार नहीं है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो फूट फूट कर रो रही हैं।

thrhtrtrh

अभी तक नहीं चारू असोपा को किराए के लिए घर

आपको बता दें कि चारू असोपा ने एकबार फिर खुलासा किया कि कैसे एक अच्छा घर ढूंढने की उनकी तलाश जारी है और बताया कि वह एक नया घर क्यों नहीं चुन पा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने फैंस के साथ एक नया व्लॉग शेयर किया। इस व्लॉग में चारु ने दिखाया कि कैसे वह अपनी 2 साल की बेटी ज़ियाना के साथ एक अपार्टमेंट देखने के लिए बाहर निकल रही है।

चारु ने अपने फैंस को बताया कि 3 से 4 अपार्टमेंट देखने के बाद, वे अपने घर वापस चले गए क्योंकि उनकी बेटी सो गई थी। बाद में, ज़ियाना के साथ खेलते हुए, चारू ने फैंस को बताया कि कैसे उनकी घर की तलाश अभी भी जारी है। वह बताती हैं कि उन्हें कुछ अपार्टमेंट पसंद हैं, लेकिन मकान मालिक उन्हें पसंद नहीं करते, इसलिए तलाश जारी है। चारु कहती हैं, ‘मुंबई में अच्छा घर ढूंढ़ना बहुत मुश्किल काम है’।

tr6u6ry45

इसी साल हुआ है चारू का तलाक

गौरतलब है कि चारु असोपा की शादी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ हुई थी। उन्होंने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। लेकिन उनकी शादी ज्यादा चल नहीं पाई और कुछ सालों में वो अलग हो गए। इसी साल जून के महीने में उन्होंने तलाक लिया। चारु और राजीव को इस शादी से एक बेटी है। बेटी का नाम उन्होंने जियाना रखा है। जियाना चारु के साथ रहती हैं।