Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17: बिग बॉस 17 शो से बाहर निकाले गए सनी...

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 शो से बाहर निकाले गए सनी आर्या! पत्नी दीपिका ने किया रिएक्ट

Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘Bigg Boss 17’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। वहीं इस बार सलमान के शो में यूट्यूब के जाने माने यूट्यूबर अनुराग डोबाल, अरुण माशेट्टी, और सनी आर्या भी नजर आ रहें हैं। शो में यूट्यूबर सनी आर्या उर्फ तहका भाई और अरुण माशेट्टी की दोस्ती से कोई भी अनजान नहीं हैं।

वहीं शो के हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में तहलका और अभिषेक कुमार की हाथापाई होते देखा गया था, इस लड़ाई के चक्कर में दोनों की काफी बहस हो गई थी और अब प्रोमो दिखाया जा रहा है कि इस लड़ाई के कारण सनी आर्या उर्फ तहलका भाई को शो से निकाल दिया गया है, जिसके बाद सनी की पत्नी ने इस पर रिएक्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया हैं।

ezgif.com gif maker 73

सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या ने किया रिएक्ट

आपको बता दें कि यूट्यूबर सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या ने अपने पति के शो से बाहर होने की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में बात की हैं और कहा है कि सनी को शो से बाहर नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने अभिषेक कुमार के लगातार उकसाने की वजह से ऐसा किया। उन्होंने कहा कि सनी ने अभिषेक को नहीं मारा है।

बात दें कि सनी आर्या और अभिषेक कुमार शुरू से ही एक दूसरे से लड़ते हुए दिख रहे हैं। दोनों के बीच कई झगड़े हुए। एक झगड़े में अभिषेक को बिग बॉस ने किसी पर आरोप न लगाने की चेतावनी दी थी। पिछले वीकेंड का वार में सनी ने एक टास्क के बीच सलमान खान के सामने अभिषेक कुमार पर गलत तरीके से अपना गुस्सा जाहिर किया था। मेगास्टार ने सनी आर्या के बोलने के तरीके पर काफी गुस्सा किया था।

ezgif.com gif maker 74

वीकेंड के वार में नजर आए करण जौहर

गौरतलब है कि इस हफ्ते के वीकेंड का वार को सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। शो के प्रोमो के मुताबिक, करण जौहर अभिषेक कुमार को उनकी हरकतों के लिए फटकार लगाने वाले हैं। करण जौहर अभिषेक द्वारा अपमानित महसूस करते हैं। इसके अलावा, उडारियां अभिनेता को काफी रोते हुए देखा जाएगा। करण जौहर अंकिता लोखंडे-मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती पर भी रिएक्ट करते हुए नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular