Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मRam Mandir : प्राण प्रतिष्ठा के लिए गढ़ी गई थी तीन मूर्तियां,...

Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा के लिए गढ़ी गई थी तीन मूर्तियां, अन्य प्रतिमाओं का यहां करें दर्शन

Ram Mandir : अयोध्या में रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है। 22 जनवरी वो ऐतिहासिक तिथि थी जिस दिन भव्य राम मंदिर में PM Narendra Modi की मौजूदगी में यह कार्य संपन्न की गई। पूरे जगत में रामभक्तों के लिए यह काफी भावुक पल था जब राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए। गर्भगृह में विराजित रामलला की मूर्ति 51 ईंच लंबी है जिसे मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई है। हालांकि, रामलला की दो अन्य मूर्तियां भी बनायी गई थी जो प्राण प्रतिष्ठा के लिए नहीं चुनी गई। आइए हम आपको बताते हैं कि वे दोनों प्रतिमाएं कैसी दिखती हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए गढ़ी गई थी तीन मूर्तियां

आपको बता दें कि गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति स्थापित करने के लिए तीन मूर्तियां बनाई गईं थीं। उस मूर्ती को तो सभी ने देख लिया है जिसे अयोध्या के गर्भगृह में विराजित किया गया है। लेकिन जो दूसरी मूर्ती है वो सफेद रंग की है जिसे प्राण प्रतिष्ठा के लिए नहीं चुना गया। इस प्रतिमा को सत्य नारायण पांडे ने बनाया है। यह उन मूर्तियों में शामिल है जिसे गर्भगृह में स्थापित करने के लिए गढ़ा गया था। हालांकि, ये मूर्ती अरुण योगीराज की मूर्ती को पछाड़ नही पाई। अन्य दो मूर्तियों को मंदिर में अन्य स्थानों पर जगह दी जाएगी।

Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा के लिए गढ़ी गई थी तीन मूर्तियां, अन्य प्रतिमाओं का यहां करें दर्शन

ऐसी दिखती हैं अन्य दो मूर्तियां

तीसरी मूर्ती को मूर्तिकार गणेश भट्ट ने काले पत्थर का इस्तेमाल कर बनाया है। हालांकि, इनके द्वारा बनायी गई प्रतिमा अरुण योगीराज की मूर्ति से पिछड़ गई। गणेश ने  मैसूर के हेगदादेवना कोटे इलाके में खेत से काले पत्थर को चुना था जो प्रतिमा के लिए काफी बढ़िया मानी जाती है। इस पत्थर को कृष्ण शिला के नाम से भी जाना जाता है। ये पत्थर गहरे काले रंग का होता है।

बताते चलें कि उत्तर भारत में ज्यादातर मूर्तियां सफेद संगमरमर या अष्टधातु से बनाई जाती हैं, लेकिन दक्षिण भारत में मूर्तियां श्याम रंग की होती हैं। शास्त्रों में वर्णन है निलांबुजम श्यामम कोमलांगम… इसलिए श्यामल रंग की ही श्रीराम की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थान दिया गया है।

ये भी पढ़ें : Ram Mandir Inauguration : रामलला के स्वागत में पहुंची बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां, राम नामी गमछे में हुआ सेलेब्स का स्वागत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular