Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनRam Mandir Inauguration : रामलला के स्वागत में पहुंची बॉलीवुड की तमाम...

Ram Mandir Inauguration : रामलला के स्वागत में पहुंची बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां, राम नामी गमछे में हुआ सेलेब्स का स्वागत

Ram Mandir Inauguration: आखिरकार वो एतिहासिक पल आ ही गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। आज 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो गया है। रामलला आज अपने स्थान पर विराजमान हो गए हैं। ऐसे में भव्य समारोह में कई फिल्मी जगत से लेकर कई बड़े बिजनेसमैन भी इस एतिहासिक पल का साझी बनने वाले हैं।

bhhbhjjhjkjkk

राम नगरी में गमछे में हुआ सेलेब्स की का स्वागत

आपको बता दें कि  अयोध्या में रामलला को स्वागत करने के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुचीं। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोज  सामने आए हैं, जहां अयोध्या एयरपोर्ट पर मेहमानों का ग्रैंड वेलकम किया गया था। जी हां, ‘राम नामी’ गमछे के साथ सितारों का स्वागत किया जा रहा था।

इन खस मौके पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी भी श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे। यहां वह अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि “ये दिन इतिहास के पन्नों में लिखा होगा, हम यहां आकर खुश हैं।

वहीं ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पीरामल के साथ पहुंची हैं। इसका एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों को अयोध्या एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। साथ ही मुकेश अंबानी भी नीता अंबानी के साथ राम के नगरी में पहुंचें हैं।

ygyttygtfgghhg

बॉलीवुड के सितारों को लगा राम मंदिर में जमावड़ा

गौरतलब है कि बॉलीवुड के पावर पैक्ड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अयोध्या में नजर आए। व्हाइट धोती-कुर्ता और शॉल में रणबीर कपूर खूब जच रहे थे। तो वहीं आलिया नीले रंग की साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थीं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे है।

इस दौरान उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन संग भीड़ के बीच से निकलते हुए नजर आए हैं। वहीं इनके अलावा कंगना रनौत, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, माधुरी दिक्षित जैसे कई बड़े सितारे भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने पहुंचे चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular