South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. 2023 Upcoming Movies: इस साल सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही हैं ये फिल्में, सलमान से लेकर शाहरुख तक मचाएंगे तहलका
 2023 Upcoming Movies: इस साल सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही हैं ये फिल्में, सलमान से लेकर शाहरुख तक मचाएंगे तहलका
Movies Releasing This Year
मनोरंजन

2023 Upcoming Movies: इस साल सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही हैं ये फिल्में, सलमान से लेकर शाहरुख तक मचाएंगे तहलका

by News Desk January 5, 2023

2023 Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए साल 2022 कुछ खास अच्छा साबित नही हुआ। साल 2022 बड़े-बड़े स्टार भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाए और इतना ही नहीं ओटीटी पर भी इन फिल्मों ने कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। बड़े से बड़े सितारों की फिल्में भी रिलीज के बाद औंधे मुंह गिरी, जिससे न सिर्फ एक्टर्स बल्कि दर्शकों को भी काफी निराशा हुई। हालांकि नए साल के साथ एक नई सोच और नई शुरुआत के साथ ब-टाउन के सितारें एक बार फिर पूरे जोश में दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तो आइए जानते हैं साल 2023 में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

  1. कुत्ते (Kuttey)

अर्जुन कपूर और तब्बू की मल्टीस्टारर कुत्ती साल की पहली बड़ी फिल्म है। यह फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में पहली फिल्म होगी। एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर से भरी ये फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

  1. पठान (Pathaan)

पठान इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से किंग खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण के साथ ये उनकी चौथी फिल्म होगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। वहीं पठान में शाहरुख के अलावा बॉलीवुड की हॉट डिवा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

  1. शहजादा (Shehzada)

कार्तिक आर्यन अगली बार फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि शहजादा साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म अला वैकंठपुरमुलु की रीमेक है। यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्टर का दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।

  1. तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के साथ बड़े पर्दे पर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। दर्शक इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं। रणबीर-श्रद्धा की ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  1. भोला (Bholaa)

अजय देवगन भी इस साल अपनी अपकमिंग फिल्म भोला के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर इस फिल्म में खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसकी फोटोज और वीडियोज कई बार उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। एक्टर की ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  1. किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)

इस साल सलमान खान भी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आने वाले हैं। इस फिल्म में फीमेल लीड कैरेक्टर के तौर पर पूजा हेगड़े नजर आएंगी। वहीं इनके अलावा फिल्म में वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल और पलक तिवारी भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देगें। एक पोस्ट के जरिए सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

  1. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी इस साल ही रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि इस फिल्म में रणवीर-आलिया के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे दिग्गज सितारें भी नजर आएंगे। इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर अबतक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबरें हैं कि ये फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।

  1. जवान (Jawaan)

‘पठान’ के बाद शाहरुख जवान के साथ इस साल एक दूसरा धमाका करते भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट फीमेल लीड रोल में साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म के स्टारकास्ट में विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा ​​भी नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

  1. टाइगर 3 (Tiger 3)

सलमान खान के ‘टाइगर’ सीरीज की तीसरी फिल्म ‘टाइगर 3’ भी इस साल दीवाली के मौके पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए धमाकेदार एंट्री लेगी। वहीं ‘टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ कि तरह एक बार फिर इस फिल्म में सलमान के अपोजिट कैटरीन कैफ नजर आएंगी।

  1. सैम बहादुर (Sam Bahadur)

इस विक्की कौशल सच्ची घटना पर आधारित फिल्म सैम बहादुर के साथ एक बार फिर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी एक और ब्लॉक्बस्टर के साथ वापसी करने वाले हैं। वहीं ये फिल्म इस साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

  1. बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chhote Miyan)

खिलाड़ी कुमार के लिए साल 2022 मुश्किलों से भरा रहा। 2022 में अक्षय की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक लिया, पर कोई चल नहीं पाई। इस साल अक्षय अपनी कॉमेडी फिल्म के साथ पर्दे पर आएंगे। हालांकि नए साल में नए जोश के साथ एक बार फिर अक्षय, टाइगर श्रॉफ संग ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगे।

  1. डंकी (Dunki)

इस साल शाहरुख खान एक नहीं, दो भी नहीं बल्कि 3-3 धमाकों के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं। साल 2023 के अंत में शाहरुख खान एक और फिल्म के साथ दर्शकों को साल का आखिरी गिफ्ट देते नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डंकी’ में किंग खान के अपोजिट तापसी पन्नू नजर आएंगी। इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर खबरें हैं कि ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है।

Share This:

Tags: 2023 Upcoming Movies Bade Miyan Chhote Miyan Bholaa Dunki entertainment news Jawaan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Kuttey Movies Releasing This Year Pathaan Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Sam Bahadur Shehzada Tiger 3 Tu Jhoothi Main Makkar
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.