Karan Johar : सरोगेसी की बात सुनकर ऐसा था करण जौहर की मां का रिएक्श, बच्चे पैदा करने के फैसले के बारे में पहली बार फिल्ममेकर ने की खुलकर बात

0
633
Karan Johar

Karan Johar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। करण ने फिल्म को कई सारी बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में बनाई हैं वो सभी हिट रही हैं। करण डायरेक्शन से लेकर राइटिंग और होस्टिंग तक सभी चीजों में माहिर हैं। करण भले ही सिंगल हो लेकिन वो एक प्राउड पिता हैं।

करण 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। वहीं हाल ही में फिल्म मेकर ने बिना शादी के सरोगेसी से बच्चे पैदा करने के फैसले के बारे में खुल कर बात की है।

fvvffvff

सरोगेसी की बात सुनकर ऐसा था करण की मां की रिएक्शन

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने अपने सरोगेसी के फैसले पर खुलकर बात की है। साथ ही ये भी बताया है कि इस फैसले पर उनकी मां ने कैसा रिएक्शन दिया था। करण ने बताया कि वो 40 साल के थे जब उन्होंने सरोगेसी से पिता बनने का फैसला लिया था।

करण ने कहा कि- ‘जब मैं 40 साल का था तब मेरी मां ने मुझसे पूछा था कि तुम्हें शादी तो करनी नहीं तो लाइफ में क्या प्लान हैं। तब मैंने उन्हें कहा था कि मुझे बच्चे चाहिए। ये सुनकर वो काफी खुश हुई थीं। लेकिन मुझे वक्त चाहिए था’।

hbhghghghg

डेट से पहले ही हो गया था करण के बच्चों का जन्म

गौरतलब है कि करण ने आगे बताया कि मेरी मां ने मुझे 2 साल बाद फिर याद दिलाया। लेकिन मैंने सरोगेसी वाली बात उन्हें तब बताई जब डॉक्टर्स ने मुझे कहा था कि प्रेग्नेंसी को 3 महीने हो गए हैं। करण ने आगे कहा कि- मुझे उम्मीद थी कि बच्चों का जन्म अप्रैल में होगा लेकिन उनका जन्म फरवरी में ही हो गया। मैं उस वक्त फ्लाइट में था और मुझे वहां से ही इसे अनाउंस करना पड़ा।

क्योंकि मुझे पता था कि कई न्यूज पेपर वाले इसे छाप देंगे। करण ने आगे ये भी बताया कि उनकी तो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग होती है। लेकिन वो इस बात से खुश हैं कि उनके दोनों बच्चों यानी रूही और यश को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिलता है। उन दोनों के लिए कोई भी नेगेटिव कमेंट नहीं करता है।