Jhalak Dikhhla ja 11: तनीषा मुखर्जी के स्टार ना होने के बायन पर ऐसा था बहन काजोल का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

0
365
Jhalak Dikhhla ja 11

Jhalak Dikhhla ja 11: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। तनीषा ने हाल ही में टीवी पर कमबैक किया है। वे डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 में बतौर कंटेस्टें नजर आ रही हैं। इससे पहले तनीषा रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और सलमान खान के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में झलक दिखला जा सीजन 11 का एक प्रोमो सामने आया था जिसमें तनीषा मुखर्जी इमोशनल नजर आई थीं उन्होंने कहा था ‘वह कोई स्टार नहीं हैं।

अजय और काजोल ने जो मुकाम हासिल किया वो नहीं कर पाईं ‘ अब तनीषा की इस बात पर उनकी बहन काजोल ने रिएक्शन दिया है।

ezgif.com gif maker 7

तनीषा के इस बयान पर ऐसा था काजोल का रिएक्शन

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नीषा ने खुलासा किया कि उनकी बहन काजोल ने उनके ‘स्टार न होने’ के कमेंट पर कैसा रिएक्ट किया?  तनीषा ने कहा, “हम एक बहुत मजबूत रिश्ता शेयर करते हैं, एक भावना है… देखिए, काजोल मेरी हर बात के पीछे के इरादे को समझती है, और मुझे यकीन है कि उसे मेरे ईमानदार और रियल होने पर गर्व है। हमारी मां ने हमें यही सिखाया है हम जैसे हैं हमेशा वैसे ही रहें।”

‘झलक दिखला जा’ 11 में एंट्री करने से पहले तनीषा को क्या उनके परिवार ने कोई सलाह दी थी। इस सवाल पर तनीषा ने कहा कि उन्होंने कभी किसी डांसिंग शो में भाग नहीं लिया था, इसलिए वे उन्हें सलाह नहीं दे सकते। हालांकि, वे उसे देख रहे होंगे और उसे चीयर कर रहे होंगे जैसे वे तब कर रहे थे जब वह स्ट्रग्ल कर रही थी।

fddfdfdde

ये है ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 की कंटेस्टेंट लिस्ट

गौरतलब है कि ‘झलक दिखला जा के 11वें सीजन में में भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई फेमस चेहरे अपनी शानदार डांसिंग स्किल दिखाते नजर आएंगें। शो के कंटेस्टेंट में तनीषा मुखर्जी, शोएब इब्राहिम, शिव ठाकरे, आमिर अली, करुणा पांडे, उर्वशी ढोलकिया, संगीता फोगट, अंजलि आनंद, विवेक दहिया शामिल हैं। वहीं इस बार शो के जजों की लिस्ट में फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी शामिल हैं।