Kiran Rao: आमिर खान की एक्स वाइफ कहे जाने पर ऐसा महसूस करती है किरण राव, अपने रिश्ते को लेकर दिया बड़ा बयान

0
323
Kiran Rao

Kiran Rao: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्सनिश्ट आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव बीते दिनों अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को लेकर  सुर्खियों में छाई रही हैं। इस फिल्म को लोगों का बेशुमार प्यार मिला दर्शकों के साथ-साथ कई सितारों ने भी फिल्म की खूब सराहना की।

इसी बीच हाल ही में किरण लंबे समय के बाद लखनऊ आईं। उनकी पढ़ाई-लिखाई इसी शहर में हुई थी। उन्होंने इस मौके पर अपने और आमिर के रिश्ते को लेकर काफी कुछ बातें शेयर की।

tffrdrf

आमिर संग अपने रिश्ते को लेकर दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब किरण से पूछा गया कि जब लोग उन्हें आमिर खान की पूर्व पत्नी बुलाते हैं, तो उन्हें कैसा लगता है। किरण ने कहा, ‘सच कहूं तो मैं इससे परेशान नहीं होती हूं। मैं अब कुछ हद तक अपनी पहचान बनाए रखने की आदी हो गई हूं। मैं अपनी क्षमताओं और अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी सुरक्षित महसूस करती हूं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस बात पर काबू तो नहीं पा सकती कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, लेकिन मैं इससे खुद को परेशान नहीं होने देती हूं।’ किरण राव, आमिर खान की दूसरी पत्नी थीं। दोनों का एक बेटा आजाद है। साल 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला लिया था। आपसी सहमति के साथ दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दिया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों कई बार एक साथ नजर आए थे।

fgtftfft

डायरेक्शन के साथ प्रोडक्शन भी करती है किरण

गौरतलब है कि किरण के लिए तलाक के बाद का समय काफी मुश्किल भरा था। आमिर से रिश्ता टूटने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। किरण अब खुद को काफी मजबूत बना चुकी हैं। उन्हें अब लोगों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे अपने अच्छे काम के दम पर फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमा रही हैं।

किरण राव निर्देशन के साथ-साथ फिल्मों का निर्माण भी करती हैं। वे ‘लापता लेडीज’ की निर्देशक और निर्माता दोनों थीं। इसके अलावा वे ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘दंगल’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘पीपली लाइव’ जैसी कई फिल्मों का निर्माण भी कर चुकी हैं।