Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ की लिस्ट में शामिल हुआ इस जोड़ी का नाम, सलमान के शो में नजर आएगा टीवी का ये पॉपुलर कपल

0
331
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन काफी चर्चा में रहता है। वहीं अब ‘बिग बॉस 17’ के शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस शो की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान के अलग-अलग धांसू लुक के साथ शो का प्रोमो भी जारी कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर में कपल और सिंगल की थीम देखने को मिलेगी। हालांकि ये तो देखने के बाद ही पता चलेगा कि इस बार शो में क्या नया देखने को मिलेगा।

Bigg Boss 17

क्या ‘Bigg Boss 17’ का हिस्सा होगा ये कपल?

वहीं कपल लिस्ट की बात करें तो अब तक एस लिस्स से कई नाम सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक और जोड़ी का नाम का खुलासा हुआ है,  बिग बॉस 17 के लिए ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की जोड़ी को जाने की खबरें है, लेकिन बिग बॉस में एक नए कपल की भी जाने की चर्चा है और वह हैं सनाया ईरानी और मोहित सहगल। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माताओं ने इस साल सलमान खान के शो में हिस्सा लेने के लिए इस कपल से संपर्क किया है और बातचीत चल रही है।

ये भी पढ़े: Nana Patekar: जब मनीषा कोइराला ने नाना पाटेकर की खोली थी पोल, बंद कमरे में इस एक्ट्रेस संग पकड़े गए थे नाना

हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। देखना होगा कि सनाया और मोहित रियलिटी टीवी शो करने के लिए राजी होंगे या नहीं। मोहित सहगल और सनाया ईरानी हर साल बिग बॉस के निर्माताओं द्वारा संपर्क किए जाने को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। दोनों ने अभी तक शो में हिस्सा नहीं लिया है। अगर वे एक साथ आने का फैसला करते हैं तो यह उनके फैंस के लिए गुड न्यूज होगी।

rsghtdht

अंकिता लोखंडे को भी किया गया है अप्रोच

इसके अलावा बिग बॉस 17 के लिए सबसे नया सेलिब्रिटी नाम जो सामने आया है वह अंकिता लोखंडे का है। अंकिता इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस और उनके पति विक्की जैन की भी कपल की लिस्ट में पुष्टि की गई है। इसके अलावा जो नाम सामने आए हैं वे हैं ऐलिस कौशिक और कंवर ढिल्लन और ऐश्वर्या-नील।