Bigg Boss 16: निमृत और शिव की दोस्ती में आई दरार, टिकट टू फिनाले पाने के लिए भिड़े दो जिगरी दोस्त

0
345
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। इस वीक कंटेस्टेंट टिकट टू फिनाले जीतने के लिए आपस में भिड़ते नजर आए। वहीं, फिनाले में जगह बनाने के लिए कैप्टेंसी की रेस में निमृत के सामने शिव ठाकरे थे। इसके अलावा घरवालों ने प्रियंका चाहर चौधरी पर ताने कसना शुरू कर दिया है, जिसके बाद बीबी हाउस का माहौल फिर से गरमा गया है।

सौंदर्या ने प्रियंका को कहा ‘जगत माता’

बीते एपिसोड की बात करें तो सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर और शालीन भनोट, प्रियंका को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ हाल ही में जारी किए गए प्रोमो वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सौंदर्या हाथ में थाली लेकर ‘जगत माता’ प्रियंका की आरती उतारती हैं। इसी बीच शालीन प्रियंका को ओवर कॉन्फिडेंस की देवी बोलते है। यह सब देखकर प्रियंका कहती हैं कि इन्होंने युद्ध शुरू कर दिया है। वहीं, शालीन को निमृत और सौंदर्या के साथ देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्होंने अपनी सखी यानी प्रियंका के साथ दोस्ती खत्म कर दी है।

निमृत ने शिव से पूछे कड़वे सवाल

हाल ही मे जब बीबी हाउस के कैप्टेंसी टास्क में शिव ने प्रियंका का नाम लिया था तो निमृत को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस पर वह शिव से सवाल करती हुई नजर आई कि शिव को उन्हें सपोर्ट करना चाहिए था लेकिन उन्होंने प्रियंका का नाम क्यों लिया। शो में दिखाई दे रहा है कि शिव और सौंदर्या आपस में बहस करते है। इस दौरान सौंदर्य शिव की निमृत संग दोस्ती पर निशाना साधती हैं और कहती हैं कि तुम अपनी दोस्ती को देखो, तुम्हारी भी कोई दोस्ती नहीं है। इसके बाद सौंदर्य निमृत की ओर इशारा करके कहती हैं कि आज इसकी भी आंखें खुल गई होंगी।

 

निमृत शिव की दोस्ती में आई दरार

बता दें कि इस बार बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले को कैप्टेंसी से जोड़ दिया है, जो भी कंटेस्टेंट कैप्टन बनेगा वो ही फिनाले वीक में जाने का हकदार होगा। ऐसे में बिग बॉस ने शो की दोबारा से शुरुआत कर निमृत को घर का कप्तान बनाया, जिनसे बाकी कंटेस्टेंट को कैप्टेंसी छीननी है। ऐसे में जब शिव ने प्रियंका का नाम कैप्टेंसी के लिए तो निमृत नाराज हो गईं। ऐसे में फिनाले से पहले ही निमृत और शिव की दोस्ती में दरार पड़ती दिखाई दे रही है।