South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. बिहार
  3. बिहार में बढ़ रहा है Tiranga Food खाने का ट्रेंड, कुपोषण की समस्या को दूर करने का है दावा
 बिहार में बढ़ रहा है Tiranga Food खाने का ट्रेंड, कुपोषण की समस्या को दूर करने का है दावा
बिहार स्वास्थ्य

बिहार में बढ़ रहा है Tiranga Food खाने का ट्रेंड, कुपोषण की समस्या को दूर करने का है दावा

by News Desk January 21, 2023

Tiranga Food Benefits : भारत का तिरंगा, दुनियाभर में आजाद भारत की पहचान को दर्शाता हैं। तिरंगे के तीन रंग साहस, शांति और खुशहाली का प्रतीक है। हालांकि अब बिहार में तिरंगा, खानपान और आजीविका का अहम हिस्सा बन गया है। जो लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ कुपोषण की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

बता दें कि बिहार के लगभग 6 जिलों में तिरंगा भोजन उगाने और खाने का काम चल रहा है। जो कि गांवों की महिलाओं द्वारा किया जा रहा हैं। बिहार के मधुबनी जिले में करीब 16 एकड़ जमीन पर कई पोषण वाटिकाएं बनाई गई है। जहां तिरंगे (Tiranga Food Benefits) के तीन रंग को ध्यान में रखते हुए नारंगी या केसरिया, सफेद और हरे रंग की सब्जियां, अनाज, फल और तमाम खाने-पीने की चीजें उगाई जा रहीं हैं।

गौरतलब है कि तिरंगा फूड (Tiranga Food Benefits) को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए हेफर इंडिया इंटरनेशनल, गांव की महिलाओं को तिरंगा फूड की ऑर्गनिक खेती और पोषण वाटिका की ट्रेनिंग दे रही हैं। जो कि बिहार सस्‍टेनेबल लाइवलीहूड परियोजना के अंदर आता है।

इन चीजों को किया गया शामिल

  • तिरंगा फूड के नारंगी या के‍सरिया रंग के तहत गेहूं, गाजर, पपीता, पीले दालें, केला, मीट, टमाटर, अंडे की जर्दी और राजमा आदि चीजें शामिल हैं।
  • सफेद रंग के फूड में पनीर, दूध, चावल, मूली, शलजम, मछली और लहसुन आदि चीजें उगाई व बनाई जा रही हैं।
  • इसके अलावा हरे रंग में मटर, पालक, बथुआ, मेथी, बीन्स, हरे चने, चौलाई, पत्‍ता व फूल गोभी, हरी मिर्च, भिंडी, खीरा, धनिया, हरी प्याज, लौकी, करेला और तुहई आदि जैसी चीजें शामिल हैं।

स्वस्थ व कुपोषण की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना भोजन में पौष्टिक आहार को शामिल करना चाहिए। जो तिरंगा फूड (Tiranga Food Benefits) यानी नारंगी, सफेद और हरे, तीनों रंगों के भोजन में है। इसलिए प्रतिदिन इसका आहार करने से शरीर को पूर्ण पोषण मिलता है, जिससे कुपोषण की समस्या से छुटकारा मिलता हैं।

बता दें कि तिरंगा फूड (Tiranga Food Benefits) को उगाने के लिए गौ-मूत्र, गाय का गोबर व घी और नीम के पत्‍तों जैसे जैविक खाद का इस्‍तेमाल किया जा रहा हैं। इसलिए इसमें प्रोटीन, मिनरल्‍स, विटामिन्‍स, कार्बोहाइड्रेट्स, खनिज और सभी जरूरी न्‍यूट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा है। जो शरीर के लिए बहुत सेहतमंद हैं। इसमें किसी भी प्रकार के केमिकल या कीटनाशक खाद का उपयोग नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से इसकी मांग बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि रोजाना सब्जियां, फल और अन्य चीजों को बेचने से प्रत्येक महिला लगभग 300 से 500 रुपये कमा रही है।

Share This:

Tags: health & Lifestyle health ki khabar health news health tips Tiranga Food Tiranga Food Benefit Tiranga Food Benefits Tiranga Food Bihar Tiranga Food Health Benefit Tiranga Food Health Benefits Tiranga Food in Bihar Tiranga Foods
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.