Bigg Boss 17: नॉमिनेशन टास्क के बाद अंकिता-मुनव्वर की दोस्ती में आई दरार! कॉमेडियन पर भड़की एक्ट्रेस

0
381
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में कई बड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। साथ ही बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले की डेट का भी खुलासा हो गया है। बात दें कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होगा और दर्शकों को जल्द ही विजेता मिल जाएगा।

ऐसे में हर कोई जीतने के लिए अपनी गेम को स्ट्रॉन्ग करता नजर आ रहा है। हाल ही में शो में नॉमिनेशन टास्क  हुआ। इस टास्क के दौरान एपिसोड में जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। वहीं शो में अंकिता मुनव्वर पर काफी गुस्सा करती नजर आई।

gggyuhuiiui

मुनव्वर पर भड़की अंकिता

आपको बता दें शो के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता मुनव्वर पर तंज कसती नजर आ रही हैं। वो मुनव्वर को डरपोक, कायर बोल रही हैं। अंकिता गुस्से में मुनव्वर से कहती हैं- ये तुम्हारी रियलिटी है। चल मुझसे दूर रह। हर बार दोस्त दोस्त बोलकर प्रोटेक्ट किया है। धोखेबाज है एक नंबर का। मन्नारा तेरे लिए रोती रहती है न मैं वो आज फील कर रही हूं। कितना घटिया इंसान है।

वहीं पहले तो मुनव्वर अंकिता की कुछ बातों का जवाब देते हैं। लेकिन फिर वो सोफे पर बैठ मुस्कुराते नजर आते हैं। मुनव्वर कहते हैं- बहुत तड़प रहे हो, तड़पने दो। बता दें कि अंकिता और मुनव्वर की शो के अंदर काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। लेकिन अब लगता है कि उनकी दोस्ती टूटने की कगार पर है।

gvghhghuyuiuiu

नॉमिनेशन टास्क में टीम B को लगा बड़ा झटका

गौरतलब है कि बिग बॉस ने एक टास्क दिया था, जिसमें घरवालों को दो टीम में बांट दिया गया। एक टीम को बटन प्रेस करके रखना था और दूसरी टीम को उन्हें हटाना था। एक टीम में विक्की-अंकिता-ईशा और आयशा थे। वहीं दूसरी टीम में मन्नारा, अभिषेक, मुनव्वर और अरुण थे। पहले टास्क में में मुनव्वर वाली टीम को बटन प्रेस करना था और अंकिता की टीम को उन्हें हटाना था।

उस दौरान अंकिता की टीम ने मिर्च मसाले सबकुछ यूज किया था। लेकिन जब अंकिता की टीम की बटन प्रेस करने की बारी आई तो उन्होंने सबकुछ छुपा दिया। इस पर बिग बॉस ने मुनव्वर की टीम को मौका दिया कि वो अपने हिसाब से अब आगे प्रोसेस कर सकते हैं। वो अंकिता की टीम को बिना टास्क के भी नॉमिनेट कर सकते हैं। मुनव्वर की टीम अंकिता की टीम को नॉमिनेट कर देती है।