Chandu Champion: रिलीज के पहले रविवार पर ‘चंदू चैंपियन’ की कमाई में आया उछाल, किया इतने करोड़ का कारोबार

0
633
Chandu Champion

Chandu Champion: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के नतीजे कुछ खास नहीं रहें, लेकिन फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर कमाई में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। चलिए यहां जानते हैं ‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के अपने पहले वीकेंड पर कितने करोड़ की कमाई की हैं।

cv vv vfvf

 रविवार को चंदू चैंपियन  को किया इतने करोड़ का कारोबार

आपको बता दें कि ‘चंदू चैंपियन’ साल 2024 की मच अवेटेड फिल्म थी। काफी बज के बाद फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने खूब मेहनत की थी। वहीं फिल्म में कार्तिक ने भी एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

हालांकि काफी प्रमोशन और बज के बाद भी ‘चंदू चैंपियन’ की शुरुआत थोड़ी धीमी रही फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, रविवार को चंदू चैंपियन की कमाई में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही तीन दिन में फिल्म की कुल कमाई 21.75 करोड़ रुपये हो गई है।

fvvvvrwr

यह है फिल्म की कहानी

गौरतलब है कि ‘चंदू चैंपियन’ देश के पहले पैरालंपिक गोल्ड फेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। फिल्म में कार्तिक ने मुरलीकांत का लीड किरदार प्ले किया है। यह फिल्म पेटकर के एक सैनिक और मुक्केबाज से गंभीर चोटों से उबरकर एक चैंपियन तैराक बनने की हैरान कर देने वाली जर्नी दिखाती है।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा भुवन अरोड़ा, राजपाल यादव, यशपाल शर्मा, विजय राज, अनिरुद्ध दवे, पलक लालवानी और अन्य कलाकारों ने महत्वपूर्ण रोल प्ले किया है।