Taapsee Pannu: गुपचुप तरीके से शादी करने पर बोलीं तापसी पन्नू, कहा- ‘सीक्रेट नहीं बल्कि मेरा निजी मामला था’

0
298
Taapsee Pannu

Taapsee Pannu: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी एक्ट्रेस तापसी पन्नू  इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को लेकर लाइमलाइट में छाई हुई हैं। तापसी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं।

इस साल अप्रैल में तापसी पन्नू की शादी के गुप्त रूप से फिल्माए गए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। 11 साल तक डेटिंग करने के बाद 23 मार्च को बैडमिंटन खिलाड़ी मेथियास बो के साथ शादी कर ली। अब हाल ही में, तापसी ने बताया कि उनकी शादी सीक्रेट नहीं थी, बल्कि यह उनका निजी मामला था।

bggtbtgtfefrfrfr

शादी को लेकर तापसी ने तड़ी चुप्पी

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल संग इंटरव्यू के दौरान तापसी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने ब्राइडल लुक के बारे में सोचा है… यह कोई सीक्रेट वेडिंग नहीं थी, यह एक निजी और व्यक्तिगत कार्यक्रम था। इसलिए, मैंने प्रेस रिलीज जारी करने के बारे में नहीं सोचा। अगर मुझे कोई आइडिया आता है, तो मैं सबसे पहले इसे आप सभी के साथ शेयर करूंगी।”

एक्ट्रेस ने आगे अपनी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा, “इस साल मेरी दो फिल्में हसीन दिलरुबा और खेल खेल में रिलीज़ हो रही हैं… एक रोमांटिक थ्रिलर है, जबकि दूसरी पूरी तरह से कॉमेडी है। दोनों फिल्में अलग-अलग हैं और मुझे लगता है कि वे एक-दूसरे के करीब रिलीज होंगी। मैं दोनों फिल्मों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं। एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल है, जबकि दूसरी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

v vfvfvfvdf

लगातार दो में नजर आ रही है तापसी

गौरतलब है कि  अपनी शादी के लिए तापसी ने लाल रंग का शॉर्ट अनारकली सूट पहना था। इस जोड़े ने उदयपुर में शादी की, जहां उन्होंने डेनिश वेडिंग सेरेमनी भी की। वर्कफ्रंट की बात करें तो डंकी के बाद , तापसी अगली बार फिर आई हसीन दिलरुबा और खेल खेल में नजर आएंगी , और अभिनेत्री बैक-टू-बैक रिलीज होने वाली अलग-अलग जॉनर की दो फिल्मों पर अपने प्रशंसकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हैं।